Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra Uttar Pradesh : बाह क्षेत्र में फँसे जम्मू के प्रवासी मजदूरों को स्थानीय एमएलए ने पैरवी कर भिजवाया उनके राज्य

जनवाद टाइम्स 10 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200510_190153

संवाददाता सुशील चंद्र :लॉक डाउन में फँसे जम्मू के 81 प्रवासी मजदूरों को बाह की वर्तमान विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने सरकार के निर्देशानुसार नेतृत्व करते हुए सकुशल उनके राज्य के लिए बसों द्वारा भिजवा दिया। बता दें कि जम्मू राज्य कटुआ से मजदूर बाह के पचपेड़ा और भदरौली के साईं कोल्ड स्टोर पर आलू के भंडारण के समय आये थे। 22 मार्च को लॉक डाउन होने से ये यहीं फँस गए तभी से ये मजदूर अपने राज्य वापस भेजने के लिए शासन और प्रशासन से गुहार लगा रहे थे।

IMG 20200510 190013

इन लोगों के सामने यहाँ खाने पीने सहित अनेक समस्याएं आ रही थीं और इनके परिजन भी इन लोगों को फ़ोन कर वापस अपने राज्य अपने घर आने के लिए कह रहे थे जिसके कारण ये लोग अपने राज्य वापस जाना चाह रहे थे,इनकी समस्या पर संज्ञान लेते हुए रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने प्रशासन से इनके घर भिजवाने की बात कही थी जिस पर आज इनको उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित की देख रेख में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर बसों में बैठाकर इनके राज्य जम्मू के लिए रवाना किया गया।मजदूरों में भी घर बापस जाने की लालसा दिखाई दी।मजदूरों को घर पहुँचकर 14 दिन के होम क्वारंटाइन में रहने की भी सलाह दी गयी।

IMG 20200510 185946

वहीं दूसरी ओर भारत के विभिन्न राज्यों में फँसे हुए उत्तर प्रदेश के भी प्रवासी मजदूरों को वापस प्रदेश लाया गया।आज आगरा जिला के बाह क्षेत्र के विभिन्न गाँवों के 374 प्रवासी मजदूरों को अहमदाबाद से बसों द्वारा बाह लाया गया।बाह पहुँचने पर उपजिलाधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने इन लोगों को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी।बाह से इन मजदूरों को इनके घर भिजवा दिया गया।

IMG 20200510 190153

महुआशाला के अरुण,संगीता,श्यामवीर ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश सरकार के इस कार्य की तहेदिल से सराहना करते हैं कि उन्होंने प्रवासी मजदूरों के दुःख को समझा और हम लोगों को बापस घर लौटने की कार्य योजना को अमलीजामा पहनाया। वहीं मझटीला के राजू राजपूत और कालियान राजपूत ने भी प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया।उन्होंने बताया कि काम धंधे बंद होने से भूखे मरने की नौबत आ गयी थी बीबी और बच्चे भी घर लौटने को व्याकुल थे,प्रदेश सरकार ने हम जैसे प्रवासियों को वापस बुलाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah Uttar Pradesh : भयंकर आंधी से विकासखंड बसरेहर के कई गांवों की विद्युत लाइनें ध्वस्त, दर्जनों गांवो में आज रहेगा अंधेरा
Next: श्रम कानूनों में हुए अलोकतांत्रिक व अमानवीय बदलाव रद्द हों- शिवपाल यादव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260326-WA0014
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़:आगरा: डॉली ‘ज’ पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी दीक्षांत समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण, नन्हे छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
त्रिभुवन दत्त शोक संवेदना व्यक्त करते हुए
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar: त्रिभुवन दत्त का सघन जनसंपर्क और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 25 March 2026
20260325_190425
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी का मामला, बिना मीटर एलटी लाइन से कनेक्शन FIR दर्ज

जनवाद टाइम्स 25 March 2026
राजापाकर काली स्थान में गिरा 50 साल पुराना पीपल का पेड़
  • Latest News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से झोपड़ी और बिजली खंभा क्षतिग्रस्त

जनवाद टाइम्स 25 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़:आगरा: डॉली ‘ज’ पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी दीक्षांत समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण, नन्हे छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
  • Ambedkar Nagar: त्रिभुवन दत्त का सघन जनसंपर्क और श्रद्धांजलि कार्यक्रम
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी का मामला, बिना मीटर एलटी लाइन से कनेक्शन FIR दर्ज
  • Bihar News: राजापाकर में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से झोपड़ी और बिजली खंभा क्षतिग्रस्त
  • Bihar News: राजापाकर दुग्ध उत्पादक समिति में 2 साल का बोनस वितरण से 157 किसानों को मिला लाभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d