संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली।पातेपुर थाने की अमठामा गांव के टोला शीतलपुर स्थित चंवर मे पानी से एक 5वर्षीया एक बच्ची का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।मृतका एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी।उसके परिजनों ने थाने मे भी गायब होने की आवेदन देकर काफी खोजबीन किया था।लेकिन कही पता नही चला था।मिली खबर के अनूसार जब चंवर मे गाऔव के मछुआरे नाव लेकर मछली मारने गये तो देखा कि पानी के अंदर शव है।

वह गाऔव वाले को खबर किया तो वह गायब बच्ची का शव था।उसके घर के महज 5000 हजार गज की दूरी पर स्थित चंवर से शव मिला।मृतका थाने की अमठामा गांव के शीतलपुर टोला के अर्जुन सहनी की पुत्री आऔचल कुमारी के रूप मे पहचान की गई।घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।इस घटना से मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा हूआ है।इस मामले मे मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।