Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • BiharNews स्थापना के 12 सालों में गरीबों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिदिन सजग हो रहा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन:गरिमा
  • Breaking News

BiharNews स्थापना के 12 सालों में गरीबों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिदिन सजग हो रहा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन:गरिमा

जनवाद टाइम्स 6 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
BiharNews In the 12 years since its establishment, the National Urban Health Mission is becoming more aware of the health of the poor every day: Garima

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम के पदाधिकारी एवं नगर पार्षदगण के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजन किया बुधवार को किया गया।

BiharNews In the 12 years since its establishment, the National Urban Health Mission is becoming more aware of the health of the poor every day: Garimaजिला मुख्यालय के निजी होटल के सभागार में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अर्थात एनयूएचएम की स्थापना एक मई 2013 को किया गया था। 12 सालों में बेतिया नगर निगम नगर निकाय के गरीब लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। महापौर ने अपने नगर पार्षदगण को विस्तार से बताया कि एनयूएचएम अर्थात नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन का उद्देश्य शहरी गरीबों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए शहरी गरीब आबादी की स्वास्थ्य देखभाल के साथ ही रोगी का मुफ्त इलाज करना निर्धारित है। ताकि, उन्हें आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और इलाज के लिए उनकी जेब से होने वाले खर्च को कम किया जा सके। महापौर ने तम्बाकू सेवन से जन स्वास्थ्य को हो रहे बड़े नुकसान के प्रति समाज को विशेष कर युवा पीढ़ी को सचेत करना भी आज के दौर में बहुत जरूरी है। कार्यशाला में नगर निगम क्षेत्र के नगर पार्षदगण शामिल हुए।संचालन जिला स्वास्थ्य समिति सदस्य सह डीसीएम राजेश कुमार ने किया। वही सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सचिव डॉ. विजय कुमार चौधरी ने महापौर की बातों के समर्थन में कहा कि अगर तम्बाकू सेवन और नशाखोरी से हो रहे नुकसान का ज्ञान अब तक नहीं हो पाया हो तो किसी भी कैंसर अस्पताल या वार्ड में इलाजरत मरीजों की स्थिति जरूर देख आए। डॉ चौधरी ने यह भी बताया कि हर एक व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार और जिला स्वास्थ्य समिति लगातार कार्यरत्त और सजग रूप से प्रयासरत है। लेकिन इसका प्रचार प्रसार और लक्षित वर्ग में जागरूकता को लेकर आप जनप्रतिनिधि गण को भी महती योगदान देना होगा।

BiharNews In the 12 years since its establishment, the National Urban Health Mission is becoming more aware of the health of the poor every day: Garima पार्षदगण अपने अपने क्षेत्र में सामान्य नागरिक विशेष कर गरीब परिवार के बुजुर्ग, महिला और बच्चों के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे और जरूरत पड़ने पर उन्हें इस योजना से लाभ पहुंचाएं जाने के लिए जारी सरकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने के सूत्रधार बने। कार्यशाला को एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा, एमसीडीओ डॉ.मुर्तजा अंसारी शहरी स्वास्थ्य सहायक चंद्र किशोर आदि ने संबोधित किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News 3001 लाभुकों का अब होगा अपना आशियाना
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड कार्यालय राजापाकर में प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में सौरभ कुमार बरनवाल ने आज बुधवार को योगदान दिया

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d