Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • BiharNews प्रेम और सौहार्द का पर्व है होली : जिलाधिकारी
  • Breaking News

BiharNews प्रेम और सौहार्द का पर्व है होली : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 16 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
BiharNews Holi is a festival of love and harmony: District Magistrate

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

कहते हैं कि राज्य के राजा और उसकी प्रजा में समन्वय बढियां हो तो राजपाठ शांति से चलता है। ठीक इसी को चरितार्थ करते हुए जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के द्वारा इस बार की होली का त्योहार जिले के सुदूरतम प्रखंड पिपरासी में आम जन के साथ मनाया गया।BiharNews Holi is a festival of love and harmony: District Magistrate

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाई गई। इसके लिए प्रशासन, पुलिस के साथ ही आम जनता भी प्रशंसा और धन्यवाद के पात्र है और मैं इसके लिए सभी लोगों को मन से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

उन्होंने कहा कि जिले के लोग काफी शांतिप्रिय हैं और निर्देश को मनाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि होली की स्तिथि का जायजा लेने के लिए बेतिया से लेकर बगहा क्षेत्र तक का दौरा किया गया। हर जगह लोग शांतिपूर्ण तरीके से होली मानते हुए पाए गए। एक दूसरे से गले मिलकर होली खेलते हुए आपसी भाईचारा का संदेश दे रहे थे।

इसी क्रम में जिले के सुदूरतम प्रखंड पिपरासी तक जिला प्रशासन की टीम पहुंची। वहां श्रीपतनगर में आम जन से जायजा लेने के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बगहा और अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा के द्वारा अबीर और गुलाल से होली खेली गई तथा शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने का आह्वान किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए पर्याप्त मात्रा में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्त की गई थी। जिला स्तर पर तीन शिफ्ट में कर्मी/पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई थी जो पूरे जिले की स्थिति का जायजा ले रहे थे। किसी भी कोने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी बगहा अनुमंडल के पिपरासी प्रखंड अंतर्गत श्रीपतनगर नगर में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत सरोज ने कहा कि काफी लंबे अरसे के बाद गांव में गांव के लोगों के साथ होली मनाने का मौका मिला है। यह काफी अच्छा अनुभव रहा। पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने लोगों को शान्तिपूर्वक होली मनाने का निर्देश दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा गौरव कुमार ने कहा कि लोगों के साथ होली मनाकर अच्छा महसूस हुआ। लगा ही नहीं कि हम अपनी डयूटी पर हैं।BiharNews Holi is a festival of love and harmony: District Magistrate

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बगहा, सुशांत सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा गौरव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कुमार देवेन्द्र, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरासी, अंचल अधिकारी, पिपरासी, थानाध्यक्ष, पिपरासी, मुखिया, सेमरा लबेदहा, श्रीमती मनोरम देवी, समाजसेवी मंजेश साहनी, छेदीलाल प्रसाद और तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– रंगों का त्योहार होली प्रखंड क्षेत्र में उल्लास उमंग व भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण पूर्वक गुजरा
Next: Bihar News सौहार्द और हर्षोल्लास से मनाई जाने वाली होली खुशियां बांटने का त्यौहार:गरिमा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d