Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • BiharNews कोमल – काजल – स्नेहा को न्याय की मांग पर भाकपा-माले, ऐपवा ने किया न्याय मार्च
  • Breaking News

BiharNews कोमल – काजल – स्नेहा को न्याय की मांग पर भाकपा-माले, ऐपवा ने किया न्याय मार्च

जनवाद टाइम्स 15 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
BiharNews CPI-ML, AIPWA held justice march demanding justice for Komal - Kajal - Sneha

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया पश्चिम चंपारण।
कोमल पासवान, स्नेहा कुशवाहा, काजल मंडल सहित रामनगर में हुई बलात्कार और हत्या के खिलाफ भाकपा-माले, ऐपवा और इंसाफ मंच ने बेतिया में न्याय मार्च निकाल कर जिला समाहरणालय गेट पर सभा किया, मार्च के दौरान कोमल – काजल – स्नेहा को न्याय दो।

BiharNews CPI-ML, AIPWA held justice march demanding justice for Komal - Kajal - Sneha

बच्चियों की हत्या – बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाओ, भाजपा – जदयू शर्म करो, बलात्कारियों का संरक्षण बंद करो! .हत्या – बलात्कार के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करो! .कोमल – काजल – स्नेहा के परिवार को 25-25 लाख रु मुआवजा दो आदि नारा लगाकर मांग किया, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि हाल के समय में महिलाओं, खासकर छोटी बच्चियों के खिलाफ यौन हिंसा, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में बाढ़-सी आ गई है। सासाराम की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में हत्या का मामला ताजा ही था कि होली के रोज खुद लोजपा नेता के परिवार के सामंती मनबढ़ुओं ने कोमल पासवान, 12 वर्ष की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। कोमल पर आरोप था कि उसने लोजपा नेता की दीवाल को कीचड़ से गंदा कर दिया है।

BiharNews CPI-ML, AIPWA held justice march demanding justice for Komal - Kajal - Sneha

हाल ही में पूर्णिया में घास काटने गई धानुक जाति की काजल कुमारी, 14 वर्ष की बलात्कार के बाद सामंती अपराधियों ने हत्या कर दी। इसी रोज पूर्णिया में एक 8 वर्ष की बच्ची के साथ भी हैवानियत की घटना घटी। इसी 5 अप्रैल 25 को औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड में चंद्रवंशी जाति की 12 और 14 वर्ष की दो सगी बहनों के साथ सामंती मनबढ़ुओं ने बलात्कार की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों को बुरी तरह पीटा और बांह व कमर की हड्डी तोड़ दी। बेगुसराय में हाल ही में एसिड से हमला की घटना सामने आई है।
ललिता देवी ने कहा कि उपरोक्त घटनाओं की तरह रामनगर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता छात्र की आज लाश मिला है, किसी भी अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

BiharNews CPI-ML, AIPWA held justice march demanding justice for Komal - Kajal - Sneha
इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के राज में और इनके ही संरक्षण में समाज के दलित-अतिपिछड़े-वंचित समुदाय की महिलाओं के खिलाफ हिंसा की हर रोज कोई न कोई घटना घट रही है। दरअसल भाजपा – जदयू राज में सामंती ताकतों का मनोबल काफी बढ़ गया है। भाजपा पुराना बर्बर सामंती समाज लौटाना चाह रही है। हमें इसका पुरजोर विरोध करना होगा। इंसाफ मंच जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संविधान-आजादी-न्याय सुरक्षा सप्ताह के तहत यह मार्च निकाल कर कोमल – काजल – स्नेहा को न्याय दिलाने की मांग किया। इनके अलावा अशोक महतो, विनोद कुशवाहा, जोखू चौधरी, जितेंद्र राम, गोपाल बैठा, कन्हैया पासवान, सुरेन्द्र चौधरी, जवाहिर प्रसाद, रामा शंकर राम, सोना देवी, जमिला खातून, अफाक अहमद आदि लोगों ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News फिरौती की 10 लाख रुपया नहीं मिलने पर अपराधियों ने की अपहृत छात्र की हत्या
Next: Agra News : नृत्य की ताल दे सकती है मानसिक अवसाद को मात, बस थाेड़ा झूमने की है जरूरत

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d