Breaking Newsबिहार

Bihar.news स्वामी विवेकानंद की मनाई गई पुण्यतिथि

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी विश्व शांति एवं मानवता के लिए प्रासंगिक! सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 119 वी पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ! आज दिनांक 4 जुलाई 2021 को सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता एवं डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने भारत के महान समाज सुधारक एवं संत स्वामी विवेकानंद की 119 वी पुण्यतिथि पर विजुअल कार्यक्रम के माध्यम से पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज ही के दिन आज से 119 वर्ष पूर्व 39 वर्ष की अल्पायु में 4 जुलाई 1902 का लंबी बीमारी के बाद हृदय गति रुकने से स्वामी विवेकानंद निधन हो गया था! उनका सारा जीवन मानवता एवं विश्व शांति के लिए रहा!

विवेकानंद ने योग और वेदांत के दर्शन को पश्चिम के देशों में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में अपने भाषण के लिए जाना जाता है, जिसकी शुरुआत “अमेरिका के मेरे भाइयों और बहनों” के साथ हुई थी। साथ ही योग एवं वेदांत के बारे में पश्चिम के देशों को अवगत कराया था!
इस अवसर पर डॉ एजाज अहमद डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल एवं डॉ0 शाहनवाज अली ने कहा कि हर साल, 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है, स्वामी विवेकानंद भारत के बेहतरीन आध्यात्मिक संत एवं बुद्धिओं में से एक है। विवेकानंद ने योग और वेदांत के दर्शन को पश्चिम में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत समेत पूरे विश्व में धार्मिक पाखंड भेदभाव एवं विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरण के माध्यम से नई जागृति लाने का प्रयास किया था !उनका मानना था कि विश्व के सारे लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं !आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान से ही मानव जीवन में वास्तविक खुशहाली लाई जा सकती है! जिसका सपना सदियों पहले हमारे ऋषि-मुनियों संतों एवं हमारे पुरखों ने देखा था!

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स