Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: गेंहू खरीद सरकारी रेट 1975/- प्रति क्विंटल अविलंब खरीदने की शुरुआत हो-किसान महासभा
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: गेंहू खरीद सरकारी रेट 1975/- प्रति क्विंटल अविलंब खरीदने की शुरुआत हो-किसान महासभा

जनवाद टाइम्स 30 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210430-WA0022

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: किसानों के गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात सरकारी रेट पर गेहूं खरीद की अविलंब खरीदने की गारंटी करने, पंचायत स्तर पर गेहूं क्रय केंद्र खोलने, न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात एम एस पी की गारंटी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा व भाकपा-माले पश्चिम चंपारण के नेतृत्व में नेताओं समर्थकों ने अपने अपने घरों पर धरना दिया।
धरना के बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नीतीश सरकार ने बड़ी ताम झाम के साथ बिहार में रबी फसलों को सरकारी रेट अर्थात एम एस पी पर 1975रूपया खरीदने की घोषणा किया था किन्तु अब तक जिले में कहीं भी कोई अनाज खरीद केंद्र सरकार ने नहीं खोला है। सरकारी घोषणा सफेद हाथी साबित हो रहा है। किसानों को अपने गेंहू को बिचौलियों से औने पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। किसान बेबस हो गेहूं कम मुल्य पर बेचने को बाध्य हैं। महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी रेट पर गेहूं खरीद नहीं हो रहा है और दुसरी तरफ डी ए पी का मुल्य 700रूपया प्रति बोरी बढ़ा दिया गया है जिससे किसानों का कमर टूट सा गया है। किसान अपने उत्पादों का सरकारी रेट पर खरीद नहीं हो ने से काफी परेशान हैं। महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा दिल्ली बार्डर पर किसान अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम एस पी) के लिए पांच माह से आंनदोलित है।वे अपने उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी करने की हीं बात कर रहे हैं लेकिन सरकार को वहीं मंजूर नहीं है। किसान महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज गेहूं खरीद की अविलंब खरीदने की मांग पर जिले के बडहां, नरकटियागंज और बेतिया अनुमंडल के दर्जनों गांवों में किसानों ने धरना दिया तथा अपने एम एस पी गारंटी करने व अनाज खरीद केंद्र खोलने की मांग किया है। धरना बैरिया के बगहीं, तधवांनंदपुर, बैरिया,लौकरिया बेतिया के आइ टी आई,पीपरा सिकटा के सरगटिया, सिरिसिया,मैंनाटांड के रमपुरवा,मैनाटांड गौनाहा के धनौजी नरकटियागंज के नरकटियागंज और बगहां के कैलाश नगर समेत दर्जनों गांवों में किसानों ने अपने अपने घरों पर धरना दिया। फोटो

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: कोरोना जाँच कराने को सीएचसी में उमड़ी भीड़
Next: गंडक नदी में डूब कर तीन बच्चों की मौत

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d