संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : राजापाकर, वैशाली (बिहार)
दिनांक : 22 मार्च 2026
राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और इसे कोई चुरा या छीन नहीं सकता।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी बच्चे देश के भविष्य हैं। शिक्षा प्राप्त कर ही हम ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं और अपने समाज व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।”
एलएम सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
राजापाकर के भलुई स्थित एलएम सेंट्रल पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर
शिवचंद्र राम, ममता कुमारी, राजीव रंजन द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शिक्षा से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य
विद्यालय की प्राचार्य ममता कुमारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से वे अपने विद्यालय, प्रखंड और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
उन्होंने छात्रों को आगे भी मेहनत करने और अपने-अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
तपसी प्रसाद सिंह, बालेंद्र दास, नगीना प्रसाद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, चंदेश्वर सिंह, विमल ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
प्रमुख बिंदु
- वैशाली के राजापाकर में सम्मान समारोह आयोजित
- मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए
- पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने छात्रों को किया प्रेरित
- शिक्षा के महत्व और उज्ज्वल भविष्य पर जोर