Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews नरकटियागंज अस्पताल परिसर में हंगामा, महिला की मौत और फिर जिन्दा होने की खबर से मचा बवाल

जनवाद टाइम्स 27 September 2025
BiharNews नरकटियागंज अस्पताल परिसर में हंगामा, महिला की मौत और फिर जिन्दा होने की खबर से मचा बवाल

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में शनिवार को अजीबोगरीब हालात ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। दरअसल, सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला को अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव घर ले जाने की तैयारी की, लेकिन रास्ते में महिला के शरीर में हलचल देख परिजनों ने उसे फिर अस्पताल पहुंचाया।BiharNews नरकटियागंज अस्पताल परिसर में हंगामा, महिला की मौत और फिर जिन्दा होने की खबर से मचा बवाल

अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने महिला के जिंदा होने की बात कही, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान डॉक्टरों और परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

गौरतलब है कि अस्पताल परिसर में दर्जन भर सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे, फिर भी इस पूरे घटनाक्रम के दौरान हालात काबू से बाहर होते रहे। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर महिला को पहले मृत क्यों घोषित किया गया और फिर उसके जिंदा होने की बात कैसे सामने आई?BiharNews नरकटियागंज अस्पताल परिसर में हंगामा, महिला की मौत और फिर जिन्दा होने की खबर से मचा बवाल

फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है। प्रशासन की ओर से इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Post navigation

Previous: BiharNews मतदाता जागरूकता अभियान में छात्रों का उत्साह, लिया मतदान का संकल्प
Next: दयालबाग में निकली भव्य अग्रसेन शोभायात्रा, दिया ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ का संदेश

 

राशिफल

News Archive

जसवंतनगर इटावा में महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा
  • Etawah

इटावा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, जसवंतनगर में उमड़ा जनसैलाब

जनवाद टाइम्स इटावा 31 March 2026
20260331_202254
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर खुशी, रणजीत पंडित और संजय मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स 31 March 2026
केसीआई विद्यालय राजापाकर रिपोर्ट कार्ड वितरण 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के राजापाकर में केसीआई विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण, 3 अप्रैल से नया सत्र शुरू

जनवाद टाइम्स 31 March 2026
IMG-20260331-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : वैशाली में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार गंभीर घायल; नशे में चालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 31 March 2026

Latest News

  • इटावा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, जसवंतनगर में उमड़ा जनसैलाब
  • Bihar News: वैशाली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर खुशी, रणजीत पंडित और संजय मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
  • Bihar News: वैशाली के राजापाकर में केसीआई विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण, 3 अप्रैल से नया सत्र शुरू
  • Bihar News : वैशाली में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार गंभीर घायल; नशे में चालक गिरफ्तार
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा(माले) का 13वां पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन सम्पन्न, अरुण प्रसाद फिर बने जिला सचिव
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.