Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News अपहृत छात्र के  दो हत्यारे गिरफ्तार
  • Breaking News

Bihar News अपहृत छात्र के  दो हत्यारे गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 17 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News Two murderers of kidnapped student arrested

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया /पश्चिम चंपारण।

बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत शिकारपुर थाना में मिसरूल खातुन (मृतक की माँ) पति-कौशर अली, सा० – मलदहिया पोखरिया वार्ड नं0-14 थाना-शिकारपुर, जिला-पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा दिनांक – 12 अप्रैल 25 को एक लिखित आवेदन देते हुये उल्लेख किया गया कि उनका पुत्र इम्तियाज अली उम्र करीब 15 वर्ष समय करीब 09:30 बजे दिन में घर से निकला तथा समय करीब 10:30 बजे अपने पुत्र से मोबाईल फोन से बात करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने स्कूल में टी०सी० के संबंध में जानकारी प्राप्त करने गया है, कुछ देर के बाद वह आ जायेगा। इसके बाद आवेदिका के व्हाट्सएप पर समय करीब 02:35 बजे अपराहन् में उनके पुत्र (मृतक) के मोबाईल से ही उसका अपहरण हो जाने एवं 10 लाख की फिरौती देने के संबंध में मैसेज प्राप्त हुआ।

Bihar News Two murderers of kidnapped student arrested

उक्त संदर्भ में शिकारपुर थाना काण्ड संख्या-401/2025, दिनांक-12 04 2025, धारा-140 (2) भा० न्या०सं० दर्ज किया गया तथा अपहृत के बरामदगी एवं काण्ड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए अग्रतर अनुसंधान एवं छापेमारी की जा रही थी।Bihar News Two murderers of kidnapped student arrested

इसी क्रम में दिनांक-14 अप्रैल 25 को इम्तियाज अली का शव बगहा जिला के रामनगर थानान्तर्गत तउलाहा रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया गया। जिसके उपरान्त गठित टीम के द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी रूप से अनुसंधान के क्रम में इस घटना में उसके ही दो साथी 1. साजिद हुसैन एवं 2. फैज अरशद की संलिप्तता पाई गयी। घटना के सत्यापन हेतु संलिप्त दोनों अपराधकर्मियों को पूछ-ताछ हेतु थाना लाया गया। पूछ-ताछ के क्रम में उक्त दोनो के द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि, “इम्तियाज अली (मृतक) एवं साजिद हुसैन दोनों एक ही लड़की से एक तरफा प्रेम करतें थे तथा साजीद हुसैन, फैज अरशद एवं इम्तियाज (मृतक) तीनों ऑनलाईन फ्री-फायर गेम खेला करते थे। उक्त गेम इम्तियाज अली काफी अच्छा खेलता था। इन सभी बातों से उसके दोनो दोस्त 1. सजीद हुसैन एवं 2. फैज अरशद द्वेष की भावना रखते थे।Bihar News Two murderers of kidnapped student arrested

उपरोक्त के कारण मृतक के दोनो दोस्तो ने एक योजना के तहत दिनांक-12 अप्रैल 25 को इम्तियाज अली (मृतक) को हरदिया चौक पर बुलाया एवं चानकी गढ़ घुमने के बहाने अपने मोटरसाईकिल पर बैठा कर हरिनगर ले जाया गया, जहाँ उन दोनों के द्वारा कोल्डड्रिग्स में नशा का

दवा मिलाकर इम्तियाज अली को पिला दिया गया तथा इम्तियाज अली को नशा आने पर उसको तउलाहा रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान स्थान पर ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दिया गया। आगे उनके द्वारा बताया गया कि फैज अली के द्वारा ही मृतक के मोबाईल से उसकी माँ के व्हाट्एप पर 10 लाख रूपय की फिरौती की मांग की गई ताकि पुलिस शक ना करें। साथ ही गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकु एवं मोटरसाईकिल को भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम / पता :-

01. साजिद हुसैन, पिता नबी हुसैन, सा०-मलदहिया पोखरिया, थाना-शिकारपुर, जिला-

पश्चिम चम्पारण, बेतिया।

02. फैज अरशद, पिता-मेराज अली, सा०-मलदहिया पोखरिया, थाना-शिकारपुर, जिला-

पश्चिम चम्पारण, बेतिया।

हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चाकू बरामद।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से पूरे जिला में
Next: Bihar News बांसी धाम के जीर्णोद्धार हेतु तीव्र गति से और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराएं : जिलाधिकारी

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d