Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Politics
  • Education
  • Jobs
  • Business
  • Crime
  • Sports
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News:-ड्रोन से जुलूस की होगी निगरानी
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News:-ड्रोन से जुलूस की होगी निगरानी

जनवाद टाइम्स 4 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News:-The procession will be monitored with drones.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

जिले में 6 अप्रैल को निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त करते हुए ड्रोन से निगरानी करने का फैसला किया है। इसके लिए दर्जनों ड्रोन मंगाए गए हैं। इन सभी ड्रोन से जैसे-जैसे शोभायात्रा निकलेगी उसके रूट चार्ट पर तैनात कर सभी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।Bihar News:-The procession will be monitored with drones.

प्रशासन का मकसद शोभा यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना है। इसके साथ ही सुरक्षित ढंग से शोभा यात्रा को शुरू कर संपन्न कराना है।

रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन विशेष तैयारी में जुट चुका है। जिला प्रशासन ने डीजे पर पूर्ण बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। डीजे बजने की स्थिति में जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी। जबकि, रामनवमी त्योहारों में शांति भंग करने वाले असामाजिक व शरारती तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। वहीं, वैशाली पुलिस की ओर से पर्व को आपसी प्रेम व सद्भाव से मनाने की अपील की जा रही है।

पुलिस की मीडिया सेल की टीम सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर पर्व त्योहार को आपत्तिजनक पोस्ट डालने, पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने या उस पोस्ट को फॉरवर्ड करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहरी इलाके में लगे सीसीटीवी के माध्यम से विधि व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण के लिए चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है। साथ ही रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वैशाली प्रशासन व पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन जांच, फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा को एक्टिव करने के साथ ही सुरक्षा के लिए जिले के अंदर 232 स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है।

शोभा यात्रा की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो, इसके लिए डीएम यशपाल मीणा, एसपी ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त आदेश जारी किया है। जबकि, रामनवमी शोभा यात्रा समिति के द्वारा सौंपे गए रूट चार्ट का शुरू से लेकर अंत तक सदर एसडीओ, एसडीपीओ, सदर सीओ, बीडीओ, बिजली विभाग और भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद के ईओ, नगर के थानाध्यक्ष को निरीक्षण करने के निर्देश दिया।

Bihar News:-The procession will be monitored with drones.

इस दौरान एसडीओ ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को तारों को ठीक करने का निर्देश दिया है।पहले ही डीएम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों समेत गांधी चौक से रामचौड़ा मंदिर परिसर तक सफाई के लिए नगर परिषद को कहा गया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: BiharNews टावर की बैटरी चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का सफल उद्वेदन, गिरोह के12 सदस्य गिरफ्तार
Next: Bihar News:-बरांटी थाना – संपूर्ण थाना क्षेत्र में आस्था के महापर्व चैती छठ को लेकर गुरुवार को अस्ताचलगामी  सूर्य को अर्घ्य दी गई

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d