Breaking Newsबिहार
Bihar News-पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का रैंडमाइजेशन

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर ।
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर आज उजियारपुर लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का रैंडमाइजेशन एनआईसी के डीआईओ द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा तथा वीसी के माध्यम से जुड़े आब्जर्वर की मौजूदगी में किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।