संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
इस विषय में महंत रवींद्र दास ब्रह्मचारी फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में भलुई कॉलेज के संस्थापक महंत रवींद्र दास ब्रह्मचारी ने पत्र जारी करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पद पर राज किशोर प्रसाद को नियुक्त किया है. वहीं गुरुवार को महाविद्यालय के परिसर में पहुंचकर राज किशोर प्रसाद ने अपना पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बुके देखकर नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को जोरदार स्वागत किया. वही मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि सर्वप्रथम श्रद्धेय महंत जी एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी प्रति आभार व्यक्त करता हूं. आगे उन्होंने कहा कि यह संस्थान वित्त रहीत संस्थान है और मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी कि वर्ष 2009 – 11 और वर्ष 2010-12 का अनुदानित राशि को विभाग से लिया जाए. जिससे शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के बीच वितरण किया जाए. उसके बाद पठन-पाठन की सुचारू रूप से व्यवस्था करना, भवन की संख्या बढ़ाना तथा अभिभावकों से मिलकर विद्यालय में छात्र छात्रों की संख्या को बढ़ाना मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर वहां विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रणधीर सिन्हा, बासकीत कुमार, संजय कुमार, रेखा कुमारी, इंद्रजीत कुमार, संतोष कुमार, नरेश रजक, प्रमोद कुमार, अरोध राय एवं अभिभावक राम एकवाल राय उपस्थित थे।