संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
शाखा के पदाधिकारीयो, कर्मियों, खाताधारको की उपस्थिति में केक काटकर धूमधाम हर्षोल्लाशपूर्वक मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, शाखा प्रबंधक विजय शंकर प्रसाद, सहायक प्रबंधक ऋषि राज आनंद द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया ।

वहीं एक दूसरे को केक खिलाया गया .वह दयालपुर पंचायत भवन परिसर में स्थापना दिवस पर बैंक के पदाधिकारी कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के हवादार, फलदार फूलों के वृक्ष लगाए गए. मौके पर शाखा प्रबंधक विजय शंकर प्रसाद ने कहा कि बैंक अपने स्थापना दिवस पर शाखा के सभी खाताधारकों का हार्दिक अभिनंदन करती है. वहीं बैंक द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में भी उपस्थित खाता धारकों को जानकारी दी गई. मौके पर बैंक के सभी सीएसपी संचालक भी उपस्थित हुए. वहीं वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शाखा प्रबंधक ने कहा कि वृक्ष का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. इससे हमारा वायुमंडल शुद्ध होता है।

सभी व्यक्ति अपने आसपास हरे-भरे वृक्ष लगाए एवं लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें .मौके पर उपस्थित राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, विजय शंकर प्रसाद, ऋषि राज आनंद, राजेश रंजन कुमार, संतोष कुमार, जयप्रकाश कुमार, वरुण कुमार ,सुजीत कुमार, रवि रंजन कुमार, पहलाद कुमार, विनय कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं।