संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
राजापाकर बाजार स्थित मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों के बीच फलदार पौधे का निःशुल्क वितरण किया।
मौके पर पर्यावरणविद् महेंद्र राय ने बताया की वे प्रमुख मौकों पर लोगों के बीच पौधा का वितरण करते है. आज बिहार दिवस के मौके पर मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों के बीच 10 फलदार पौधे का वितरण किया गया।
बच्चों से कहा की हमें जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण मौके पर पौधारोपण करना चाहिए.पेड़ पौधे ही पृथ्वी के आभूषण है. मौके पर उन्होंने बच्चों के साथ बिहार के इतिहास एवं संस्कृति के बारे में भी चर्चा की ।तथा बताया कि आज ही के दिन बिहार राज्य की स्थापना हुई थी जिसे हम बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं .इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार सिंह, मीरा सिंह, आकाश सिंह, विक्रम पासवान सहित कई शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे.