संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
मेंटेनेन्स कार्य हेतु शुक्रवार 11 अप्रैल को सुबह 08 से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस आशय की जानकारी देते हुए राजापाकर फीडर के कनीय अभियंता विक्रम कुमार ने बताया है कि 33/11 के वी राजापाकर शक्ति उपकेंद्र से ऊर्जाविंत सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि समय से पूर्व पानी भंडारण व विद्युत संबंधी जरुरी कार्य कर लें।