संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
बाइक के पीछे बैठा एक व्यक्ति मौके से फरार. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष बिना कुमारी गस्ती के दौरान राजापाकर एतवार के पास पहुंचे कि जहिगरा की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को देखा जो पुलिस की गाड़ी को देखते ही गाड़ी घूमा कर भागने का प्रयास करने लगा।
जिसे साथ के आए सुरक्षा बल के सहयोग से खदेर कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जो गाड़ी चला रहे थे. एवं एक व्यक्ति जो काला रंग का पिट्ठू बैग पीठ पर रखा था गाड़ी से नीचे बैग फेंक कर मौके से कूद कर भाग गया।
जिसे पकड़ने का काफी प्रयास किया परंतु वह भागने में सफल रहा. पकड़े व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार उम्र 16 वर्ष पिता गुलट राय ग्राम बिलंदपुर थाना महुआ जिला वैशाली बताया. वही भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर सोनू कुमार पिता संतोष राय ग्राम बिलंदपुर थाना महुआ जिला वैशाली बताया।

गाड़ी के डिक्की की तलाशी लेने पर पॉलिथीन में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. एवं पिट्ठू बैग का तलाशी लेने पर बैग के अंदर उजले रंग के तीन पॉलिथीन में 10-10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. जिसका कुल मात्रा 40 लीटर है. पकड़े मोटरसाइकिल की कागजात एवं बरामद शराब के बारे में पूछने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया।क्योंकि शराब बिक्री करना भंडारण करना परिवहन करना अपराध है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर अभिषेक कुमार पिता गुलट राय के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर हाजीपुर कोर्ट भेजा गया. थाने में कान्ड संख्या 118/ 25 में घटना दर्ज की गई है।