संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
अनिश्चितकालीन पर.इस संबंध में जानकारी देते हुए राजापाकर प्रखंड के स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक दानिश अनवर ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के शिष्ट मंडल से दो बार वार्ता कर स्पष्ट आश्वासन के बाद भी विभाग द्वारा मांगों की पूर्ति नहीं किए जाने के विरुद्ध प्रदेश संघ के आह्वान पर 13 सूत्री मांगों के समर्थन में सभी प्रखंडो के स्वच्छता समन्वयक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. जिससे प्रखंड के सभी स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्य बाधित हो गया है।

उनके 13 सूत्री मांगों में मानदेय पुनरीक्षण, सेवाकाल बिना शर्त60 वर्ष तक करने, पद प्रत्यर्पण फिटमेंट ऑफ एक्सपीरियंस इंसेंटिव, दुर्घटना /मृत्यु लाभ ,गृह जिला निकटम जिला में पदस्थापना, वित्तीय अधिकार, लैपटॉप पॉलिसी का लाभ,, अभिलेख का संघारण अधिकार, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने, कार्य अवधि के अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त भत्ता ,विभागीय कार्य के अलावे अन्य कार्य के लिए प्रति नियुक्ति पर रोक आदि मांगे शामिल है।
उपरोक्त मांगों की पूर्ति किए जाने तक सर्व समिति से लिए गए संघ के निर्णय के आलोक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ प्रखंड से लेकर जिला इकाई तक जिले के सभी प्रखंडों के स्वच्छता समन्वयक अनिश्चित हरताल पर चले गए हैं ।

इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक वैशाली, निदेशक सह सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता समिति वैशाली एवं उप विकास संयुक्त वैशाली को अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में प्रतिलिपि प्रेषित संघ द्वारा की गई है. प्रखंड से लेकर जिले के सभी 16 प्रखंडों में कार्यरत स्वच्छता समन्वय को में दानिश अनवर, शिल्पा कुमारी ,मदन कुमार, नागेंद्र कुमार ,राकेश कौशिक, सुरेंद्र कुमार, अहमद अली अंसारी ,जितेंद्र कुमार राय ,सीमा कुमारी, स्वाति सिंह, कृष्ण मोहन ,अनामिका कुमारी, अब्दुल माजिब प्रतिश कुमार सकल कुमार आदि शामिल है।