संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली, हाजीपुर
मृतक राहुल कुमार पासवान सराय बाजार में गणेश स्वीट के बगल में मोटर मैकेनिक का कार्य करता था. प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी अर्जुन पासवान के 35 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार पासवान की अपने घर का मोटर बनाने के दौरान बिजली करंट लगने से मौत हो गई ।
उसका घर पूर्व में पंचायत के 6 नंबर वार्ड में था बाद में उसने वार्ड नंबर 8 में जमीन खरीद कर घर बनाया था .घटना दिन के लगभग 11बजे की है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल कुमार पासवान अपने घर में खराब मोटर को बना रहा था .इसी दौरान बिजली के संपर्क में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई .मृतक राहुल कुमार पासवान सराय बाजार में मोटरसाइकिल का मिस्त्री था .अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था. उसके चले जाने से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना पाकर सराय थाना मौके पर पहुंची एवं चौकीदार के साथ मृतक राहुल कुमार पासवान को पोस्टमार्टम हेतु हाजीपुर भेजा. वहीं घटना से मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है. वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था .उसके तीन बच्चे हैं जो सभी छोटे-छोटे हैं।