Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: किसी आपात स्थिति मे तथा बाढ,भूकंप, आंधी तूफान आने के पूर्व लोगो को सचेत तथा जागरूक करने हेतू थाना पलासी थाना,कुँआरी कुल 06स्थानो पर सायरन अधिष्ठापन किया गया।
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: किसी आपात स्थिति मे तथा बाढ,भूकंप, आंधी तूफान आने के पूर्व लोगो को सचेत तथा जागरूक करने हेतू थाना पलासी थाना,कुँआरी कुल 06स्थानो पर सायरन अधिष्ठापन किया गया।

जनवाद टाइम्स 25 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210425-WA0004

मंटू राय संवाददाता

अररिया : किसी आपात स्थिति में यथा बाढ़, भूकंप, आंधी-तूफान इत्यादि आने के पूर्व लोगों को सचेत तथा जागरूक करने हेतु अररिया जिला अंतर्गत जोगबनी थाना, फारबिसगंज थाना, सिकटी थाना, पलासी थाना, कुंआरी थाना एवं अररिया थाना कुल 06 स्थानों पर सायरन अधिष्ठापन किया गया है। जो खासकर बाढ़ आने की स्थिति में जनसमूह तक सूचना पहुंचाने में तथा लोगों को सचेत करने में सायरन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी सायरन के सुचारू रूप से कार्य करने हेतु मॉकड्रिल का संचालन किया जाना आवश्यक है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा मॉकड्रिल हेतु दिनांक 26 अप्रैल 2021 को 11:00 बजे पूर्वाह्न में समय निर्धारित किया‌ गया है। सफल मॉकड्रिल के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सायरन संचालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) निर्धारित किया जना है। इसके तहत सायरन का संचालन जिला पदाधिकारी को प्राप्त किसी आपात स्थिति की सूचना के उपरांत जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार जन समूह को सावधान करने हेतु किया जाएगा। सायरन की उपयोगिता के महत्व के संबंध में लोगों को अभी से जानकारी दिया जाना उचित होगा कि सायरन बजाने का उद्देश्य क्या है। सायरन के बजने से लोगों के बीच अराजक की स्थिति पैदा ना हो, इस लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि/ गणमान्य व्यक्ति/ सामाजिक संस्थाओं तथा स्थानीय थानेदारों को पूर्व से ही प्रशिक्षित किया गया है। जिसे आपदा प्रबंधन पर प्रशाखा एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से संपादित किया जाएगा। सायरन बजाने का मॉकड्रिल प्रत्येक 6 माह में महीने की 1वीं तारीख को एक बार 2 मिनट तक के लिए सुबह 6:00 बजे किया जा सकता है। जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल ना बने, इसके लिए अररिया जिले के सर्वसाधारण को जागरूक होना आवश्यक है।आपात स्थिति की सायरन बजाने हेतु एक 1-1 मिनट के समय अंतराल पर 5-5 मिनट के लिए तीन बार ही उपयोग किया जाएगा। सायरन के मॉकड्रिल के पूर्व इसके बारे में आम लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। सायरन की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय थाना एवं अंचलाधिकारी को दी गई है। सायरन का उपयोग बिना अनुमति किया जाना अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। उक्त कार्य हेतु आपदा प्रशाखा एवं स्थानीय प्रशासन को समय-समय पर स्थानीय लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने का दायित्व दिया गया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: महनार प्रशासन के नाक के नीचे कोविड-19गाइडलाइन टूटा, रात भर अश्र्लील गानो फर झुमते दिखे बार बालाओं।
Next: Bihar News: कोरोना और नाईट करफु उल्लंघन मामले मे पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला पर प्राथमिक दर्ज।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d