Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News 22 अप्रैल को भाकपा-माले की स्थापना की 56 वीं सालगिरह और कॉमरेड लेनिन के जन्म की 155 वीं सालगिरह मनाई गई
  • Breaking News

Bihar News 22 अप्रैल को भाकपा-माले की स्थापना की 56 वीं सालगिरह और कॉमरेड लेनिन के जन्म की 155 वीं सालगिरह मनाई गई

जनवाद टाइम्स 22 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News 22 अप्रैल को भाकपा-माले की स्थापना की 56 वीं सालगिरह और कॉमरेड लेनिन के जन्म की 155 वीं सालगिरह मनाई गई

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। भाकपा माले के स्थापना दिवस पर बैरिया प्रखंड के दर्जनों गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-नेता सुनील कुमार राव ने कहा की आज हम एक बार फिर अपने सभी महान शहीदों व दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हैं और साम्राज्यवाद की पराजय व समाजवाद की स्थापना के कॉमरेड लेनिन के निर्णायक आह्वान को पूरा करने का दृढ़ संकल्प दोहराते हैं। उन्होंने कहा अपने स्वतंत्र बहुमत को खोने और जदयू, टीडीपी जैसी पार्टियों, जिन्होंने कई बार भाजपा से अलग रास्ता भी अपनाया है, पर निर्भर होने के बावजूद तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार ने फासीवादी हमलों को और तेज कर दिया है।

Bihar News 22 अप्रैल को भाकपा-माले की स्थापना की 56 वीं सालगिरह और कॉमरेड लेनिन के जन्म की 155 वीं सालगिरह मनाई गई

इस सरकार ने वक्फ संशोधन कानून और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानूनों को पारित करा लिया है, जो सीधे मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हैं. इसके साथ ही आदिवासियों और छत्तीसगढ़ में कथित माओवादियों पर एक बर्बर जंग छेड़ दी गई है— यह कहते हुए कि मार्च 2026 तक भारत को “नक्सल-मुक्त” बना दिया जाएगा।

Bihar News 22 अप्रैल को भाकपा-माले की स्थापना की 56 वीं सालगिरह और कॉमरेड लेनिन के जन्म की 155 वीं सालगिरह मनाई गई

भाकपा माले अंचल सचिव कॉमरेड सुरेन्द्र चौधरी ने कहा लोकतंत्र और शैक्षणिक आज़ादी पर नए सिरे से हमले हो रहे हैं ताकि असहमति और बहस की गुंजाइश को खत्म किया जा सके और कट्टरता, नफ़रत व अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा सके. इसका मक़सद भारत के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को सांस्कृतिक नियंत्रण और विचारधारा थोपने की प्रयोगशालाओं में बदल देना है. साथ ही, नफ़रत से भरी फ़िल्मों और दूसरे प्रचार माध्यमों के ज़रिए उकसाई गई हिंदुत्ववादी भीड़ अब सड़कों पर उपद्रव कर रही है— जो हर दिन मुसलमानों, औरतों और दलित-बहुजनों के ख़िलाफ़ हिंसा फैला रही है।

Bihar News 22 अप्रैल को भाकपा-माले की स्थापना की 56 वीं सालगिरह और कॉमरेड लेनिन के जन्म की 155 वीं सालगिरह मनाई गई
माले नेता सह मुखिया महासंघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा भारत के उपनिवेशवाद–विरोधी व सामंतवाद–विरोधी जन-संघर्षों की क्रांतिकारी विरासत का वारिस होने के नाते आज क्रांतिकारी कम्युनिस्टों को लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के फासीवाद-विरोधी जनउभार में सबसे मज़बूत ताक़त बनकर उभरना होगा. तो आइए, भाकपा(माले) को और बड़ी, ज्यादा मज़बूत व ज्यादा जोशीली पार्टी बनाएं फासीवाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद । लोकतंत्र, समाजवाद ज़िंदाबाद।Bihar News 22 अप्रैल को भाकपा-माले की स्थापना की 56 वीं सालगिरह और कॉमरेड लेनिन के जन्म की 155 वीं सालगिरह मनाई गई

कार्यक्रम को भाकपा-माले नेताओं मोजम्मिल हुसैन, जोखू चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, हारून गद्दी, ठाकुर साह, अशोक महतो,लाल बाबू प्रसाद, शिव प्रसन्न मुखिया, गणेश मुखिया ने संबोधित किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News:विश्व धरोहर दिवस पर ‘हमारी विरासत’ विषयक छायाचित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन
Next: Bihar News पूर्व नगर आयुक्त पर करोड़ों के भ्रष्टाचार की महीनों से लटकी जांच पर 26 पार्षदों ने मंत्री से लगाई गुहार

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d