Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News टीम वर्क के साथ कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को ससमय दें विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ  : जिलाधिकारी
  • Breaking News

Bihar News टीम वर्क के साथ कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को ससमय दें विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ  : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 15 May 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News टीम वर्क के साथ कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को ससमय दें विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ  : जिलाधिकारी

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में थोड़ी भी लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी जिलास्तरीय, अनुमंडलस्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय अधिकारी अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन सही तरीके से करें। लंबित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई निश्चित है।Bihar News टीम वर्क के साथ कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को ससमय दें विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ  : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम वर्क के साथ कार्य करें और अपने-अपने विभागों/कार्यालयों के सभी कार्यों का निष्पादन ससमय एवं गुणवतापूर्ण तरीके से कराना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना होगा और जिले को मिले लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कारगर तरीके से कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर कोई भी अधिकारी हेडक्वार्टर नहीं छोड़ेंगे। अगर कोई अधिकारी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय अथवा बैठक से अनुपस्थित  रहेंगे तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। अधिकारी ससमय बैठक में अद्यतन प्रतिवेदन के साथ भाग लेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सात निश्चय योजना अंतर्गत लंबित मामलों को त्वरित गति से पूर्ण कराया जाय। साथ ही ऑनगोइंग स्कीम का क्रियान्वयन मानक के अनुरूप होना चाहिए। अनियमितता की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच करायी जायेगी और दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि नल-जल योजना के तहत ननफंक्शनल योजनाओं को तुरंत फंक्शनल कराना सुनिश्चित किया जाय। इस कार्य में जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी व्यक्तिगत रूचि लेंगे तथा लाभुकों को हर हाल में जलापूर्ति सुनिश्चित करेंगे। अगर कहीं मोटर खराब है, पाईप लिकेज है, पानी टंकी में खराबी है, अथवा अन्य गड़बड़ी हो, तो उसे तुरंत ठीक कराकर लाभुकों को जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर ऐहतियातन सभी कार्रवाई अपडेट रखें। लक्ष्य के अनुरूप टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। साथ ही विभाग से संपर्क साध कर वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि आमजनों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जारी एडवाईजरी का अनुपालन करने को कहा जाय।Bihar News टीम वर्क के साथ कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को ससमय दें विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ  : जिलाधिकारी

सीडब्लूजेसी/एमजेसी की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसके ससमय निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। माननीय न्यायालय के समक्ष तथ्य विवरणी दाखिल करने में लापरवाही, उदासीनता नहीं बरतें, ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करायें। आवश्कतानुसार विधि शाखा से समन्वय स्थापित कर त्वरित गति से सीडब्लूजेसी एवं एमजेसी के मामलों को निष्पादित करायें। सभी एसडीओ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सीडब्लूजेसी एवं एमजेसी से संबंधित मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे।

म्यूटेंशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद अभी भी कई अंचलों की म्यूटेशन निष्पादन की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इसमें त्वरित गति से सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए म्यूटेशन के लंबित मामलों का कैम्प मोड में नियमानुकूल निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि संभावित बाढ़/कटाव को लेकर सभी संबंधित अधिकारी अलर्ट रहें। ससमय कटावरोधी कार्यों को पूर्ण करायें। कार्यपालक अभियंता क्षेत्रान्तर्गत तटबंधों का निरीक्षण करें तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त सहित जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात के पूर्व अच्छे तरीके से नालों की सफाई पूर्ण कराते हुए जलनिकासी की सुदृढ़ व्यवस्था करें। नालों में हुए अवैध निर्माण को अविलंब हटना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निकाय कार्यालयों के सभी कार्यों के निष्पादन में विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि आपदा से संबंधित विभिन्न मामलों में त्वरित गति से लाभुकों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाय। अगलगी की घटना होने पर प्रभावितों को तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध करायें। इसके साथ ही अन्य मामलों में जिसमें मुआवजा/सहायता राशि लाभुकों को दिया जाना है, ससमय लाभुकों को मिल जाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डीआरसीसी, बाल संरक्षण ईकाई, कल्याण कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ससमय लाभुकों को मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाय। आवासीय विद्यालयों में सभी व्वयस्थाएं अपडेट रहनी चाहिए। पठन-पाठन, साफ-सफाई सहित अन्य कार्य नियमित रूप से होना चाहिए। शिक्षक एवं छात्र की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाय।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News—बैठक मे कुश्ती महासंघ के के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिह को गिरफ्तार करो
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : नमो नमो मोर्चा संगठन के मीडिया प्रभारी ने स्थापना दिवस पर काटा केक

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d