संवाददाता-राजेंद्र कुमार
नवादा।नवादा मे इन दिनो शराब की तस्करी करने वालो भी अपनी पैर फैलाना शुरु कर दिया है।नवादा जिला के रजौली समेकित जांच चौकी पर एसडीओ के नेतृत्व मे वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।वाहन जाऔच के दौरान रजौली समेकित जांच चौकी पर दो ट्रक पर पत्थर के गिट्टी से ढके भारी मात्रा मे प्लास्टिक के गैलन मे रखे कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया।रजौली एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि वाहन जांच के दौरान दो ट्रक के द्बारा कच्ची स्प्रिट की एक बडझी खेप को बरामद किया गया है।

जिसमें से मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना के मोगरैया गांव के नागेंद्र प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार इसी जिले के मोतीपुर थाने के नकटा बरियारपुर गांव के नरेश पासवान के पुत्र सुनील कुमार तथा तीसरे व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिले के ही कथिया थाने के रामती पगहिया गांव के अर्जुन सहनी के पुत्र शंभु सहनु शिमिल है।