Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक सम्पन्न
  • Breaking News

Bihar News जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 18 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News Meeting concluded with the President/Secretary of political parties under the chairmanship of District Election Officer

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

सतत अद्यतीकरण, ईवीएम/वीवीपैट के प्रथम स्तरीय जांच एवं विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारी के क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक सम्पन्न हुयी।Bihar News Meeting concluded with the President/Secretary of political parties under the chairmanship of District Election Officer

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिलान्तर्गत उपलब्ध ईवीएम/वीवी पैट का प्रथम स्तरीय जांच बेतिया प्रखंड परिसर अवस्थित वीवी पैट वेयर हाउस में दिनांक-24.05.2025 से 16.06.2025 तक सम्पन्न करा लिया गया है। प्रथम स्तरीय जांच के क्रम में एफएलसी नॉट ओके ईवीएम/वीवी पैट को विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार विनिर्माता कम्पनी को भेज दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के क्रम में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक-07.01.2025 को किया गया है। विदित हो कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-14 के अनुसार चार अर्हता तिथियों यथा 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर विनिर्दिष्ट है, जिसके आलोक में आयोग द्वारा 1 जनवरी को अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य सम्पन्न किया गया है। साथ ही अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के अतिरिक्त अर्हता तिथि 1 अप्रैल 2025, 1 जुलाई 2025 एवं 1 अक्टूबर 2025 के लिए भी अग्रिम दावा-आपति प्राप्त किये जा सकते हैं।

उन्होंने राजनैतिक दलों से कहा कि 18-19 आयु वर्ग के सभी योग्य युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने में आप सभी भी सहयोग करें। योग्य महिलाओं खासकर युवतियों को मतदाता सूची में पंजीकृत करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर अपना मतदान केन्द्र स्तरीय एजेंट नियुक्त करते हुए उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिला में कुल 2721682 मतदाता के साथ लिंगानुपात बढ़कर 887 हो गया है। वर्तमान में इस जिला का इपी रेसियो 0.60 है। जिला में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या-2731 हो गया है।Bihar News Meeting concluded with the President/Secretary of political parties under the chairmanship of District Election Officer

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, लालबहादुर राय, अवर निर्वाचक पदाधिकारी, यशलोक रंजन, विवेक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मधुबनी के आयुष चिकित्सक, डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता को शोकॉज
Next: Bihar News काली बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू से गोदकर एक व्यक्ति  की गई हत्या के मामले में चार हत्यारे गिरफ्तार

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d