Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी महोत्सव का होगा आयोजन

जनवाद टाइम्स 10 January 2025
Bihar News Makar Sankranti and Basant Panchami festival will be organized
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मकर संक्रांति महोत्सव एवं बसंत पंचमी महोत्सव के आयोजन के पूर्व की तैयारी के निमित आज समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी। इसके साथ ही वाल्मीकि, नंदनगढ़ एवं गोपाल सिंह नेपाली महोत्सव के आयोजन हेतु भी विचार-विमर्श किया गया।Bihar News Makar Sankranti and Basant Panchami festival will be organized

जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि संबधित अधिकारी सभी महोत्सवों का आयोजन बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित करें। इस हेतु स्थल एवं तिथि का निर्धारण करते हुए तैयारी प्रारंभ करें। उन्होंने निर्देश दिया कि महोत्सव के आयोजन हेतु स्थानीय स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन कर लें तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर लें।न्होंने निर्देश दिया कि महोत्सव के आयोजन में स्थानीय कलाकारों, छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दें। स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत/सम्मानित भी करना सुनिश्चित करेंगे।Bihar News Makar Sankranti and Basant Panchami festival will be organized

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल बेतिया को निर्देश दिया कि महोत्सव के अवसर पर बनाये जाने वाले मंच का अच्छे तरीके से जांच-पड़ताल करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों, वीआईपी, मीडिया प्रतिनिधियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। आयोजन स्थल पर पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच,कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, विनोद कुमार सिंह, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, विनोद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी,रजनीकांत प्रवीण, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं,समाधान का निर्देश
Next: Bihar News-गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.