संवाददाता –राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर।प्रमाणित होने पर जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा महुआ अंचल के राजस्व कर्मचारी शाह मोहम्मद एवं राघोपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी ज्योतिंद्र चौहान के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अनिवार्य रूप से सेवानिवृत किया गया है।इन दोनों कर्मचारियों पर लगे आरोप की सक्षम स्तर से जांच कराई गई और आरोप प्रमाणित होने पर यह कार्रवाई की गई है।
शाह मोहम्मद पर आरोप था कि वह अपनी पत्नी सहीना खातून के नाम से थाना नंबर 581 झील बरेला खाता नंबर 336 खेसरा नंबर 823 रखवा 83.3 2 एकड़ गैरमजरूआ बिहार सरकार की भूमि जिसका जमाबंदी संख्या 971 बिना किसी सक्षम पदाधिकारी के स्वीकृति के कायम कर लगान रसीद निर्गत किया गया।
उसी प्रकार ज्योतिंद्र चौहान पर आरोप था कि मौजा जुरावनपुर करारी अंचल राघोपुर अंतर्गत खाता नंबर 413 खेसरा नंबर 3002 रकवा 0. 10 डिसमिल एवं खाता नंबर 964 खेसरा नंबर 3001 रकवा 0.50 डिसमल बिना अंचल अधिकारी के आदेश के एवं केस नंबर अंकित किए वर्ष 1993- 94 में जमाबंदी संख्या 1495 चंद्रदीप राय, पिता राम भरोसा राय के नाम दर्ज किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरोप गठित कर सक्षम स्तर से इसका संचालन कराया गया और प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर इन्हें अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति की शास्ति जिलाधिकारी के द्वारा दी गई है।