Breaking Newsबिहार: बेतिया

Bihar news जन सुराज अभियान अब राजनीतिक दल में होगा परिवर्तित, सर्वसम्मति से तय की गई 2 अक्तूबर 2024 की तारीख

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज अभियान अब एक राजनीतिक दल के तौर पर परिवर्तित होगा। 2 अक्तूबर 2022 से शुरू हुई जन सुराज पदयात्रा आगामी 2 अक्तूबर 2024 को एक राजनीतिक पार्टी का स्वरूप लेगी। ये निर्णय रविवार 9 जून को पटना के ज्ञान भवन स्थित बापू सभागार में हुआ। जन सुराज के संगठन से जुड़े हजारों लोगों रविवार को एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे।

Bihar news Jan Suraj Abhiyan will now be converted into a political party, the date unanimously fixed as October 2, 2024

कार्यक्रम में कुल तीन प्रस्ताव लाए। सभी लोगों ने आम सहमति से तीनों प्रस्ताव को पारित किया। पहला प्रस्ताव लाया गया कि जन सुराज को एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर कब घोषित किया जाए। इस पर सभी लोगों ने एक सुर में 2 अक्तूबर 2024 की तारीख तय की। दूसरा प्रस्ताव यह लाया गया कि जन सुराज बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस प्रस्ताव पर भी सभी लोगों ने एकमत अपनी सहमति दर्ज कराई। तीसरा प्रस्ताव यह पारित किया गया कि जन सुराज समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से संगठन और टिकट में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सभी लोगों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को भी पारित किया।Bihar news Jan Suraj Abhiyan will now be converted into a political party, the date unanimously fixed as October 2, 2024

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। हर लोकसभा क्षेत्र के भीतर आने वाले एक विधानसभा सीट से कम से कम एक महिला को जरूर चुनाव लड़ाया जाएगा। जन सुराज के संविधान निर्माण के लिए बनाई गई समिति को संविधान निर्माण करने की स्वीकृति दी गई। पदाधिकारियों ने पार्टी के संविधान को लेकर सुझाव भी दिए। प्रशांत किशोर ने जन सुराज संगठन के पदाधिकारियों को बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिलास्तर तक संगठन को अधिक मजबूत बनाने और घर-घर जन सुराज अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स