Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Bihar News
  • Bihar News : नगर निगम के अनेक चौक चौराहों के वर्षों से खराब आधे दर्जन हाई मास्क लाइट दुरूस्त: गरिमा
  • Bihar News

Bihar News : नगर निगम के अनेक चौक चौराहों के वर्षों से खराब आधे दर्जन हाई मास्क लाइट दुरूस्त: गरिमा

जनवाद टाइम्स इटावा 4 September 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2025-09-04 at 6.05.11 PM

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण : महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वर्षों से खराब करीब दर्जन भर हाई मास्क लाइट ठीक करा दिए गए हैं। जिसमें नाज़नीन चौक के पास,दुर्गा बाग मंदिर, हरिवाटिका चौक, इलम राम चौक, शांति माता चौक, हॉस्पिटल रोड इत्यादि की वर्षों से खराब पड़ी हाई मास्क लाइट शामिल है। एलईडी हाई मास्क जलने लगने से यह क्षेत्र रात में जगमग दिखने लगे हैं। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि आगामी दीपावली और छठ पूजा महापर्व से पहले नगर निगम क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने का अभियान जारी है। इस दशकों पुराने इन कनेक्टर रोप के टूट जाने के कारण वर्षों बेकार पड़े ऊंच शक्ति वाले हाई मास्क एलईडी लाइट चालू करा दी गई है।महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि आगामी दिनों पड़ने वाले दीपावली और छठ पूजा महापर्व से पहले नगर निगम क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था, दुरुस्त करा देने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया है।
इसके साथ ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सार्वजनिक प्रकाश के उत्तम व्यवस्था का आज के दौर में बहुआयामी महत्व है।सुगम यातायात के साथ सड़क सुरक्षा बढ़ाने, अपराध को नियंत्रित या कम करने के लिए भी सार्वजनिक प्रकाश की उत्तम व्यवस्था बहुत जरूरी है। वही पारंपरिक व्यवस्था के बदले एलईडी बल्बों के उपयोग से विद्युत ऊर्जा की लगभग 70 फीसदी तक खपत कम करने के साथ कार्बन उत्सर्जन भी काफी कम होने से शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News : एनडीए महिला मोर्चा ने बिहार बंद का समर्थन किया ।
Next: Bihar News : शहीद जवान कुन्दन सिंह को दी श्रद्धांजलि देने पहुंचे हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ।

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d