संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली, राजापाकर
विद्यालय में संस्कृत विषय के शिक्षक श्रवण कुमार राय ने अपने निजी कोष से वर्ग षष्ठम, सप्तम, अष्टम, नवम एवं दशम के छात्र-छात्राओं के बीच कलम, कॉपी, किताब आदि का वितरण किया।

शिक्षक श्रवण कुमार राय ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले वैसे गरीब- निर्धन छात्र छात्राएं जो किताब, कलम, कॉपी नहीं खरीद सकते उन्हें अपने वेतन से मिले पैसे से खरीद कर छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया। उन्होंने बताया कि 50 कलम, 50 कॉपी एवं 50 किताबें वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं में सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, खुशी कुमारी, संध्या कुमारी, विशाल कुमार, सचिन कुमार, पीयूष कुमार, विकास कुमार, रितिक कुमार, किशन कुमार आदि उपस्थित थे।

वहीं शिक्षक- शिक्षिकाओं में प्रभारी प्रधानाध्यापक कपिल देव महतो, राजीव कुमार रंजन, अभिषेक श्रीवास्तव, कुमार मुकुल, मनीष कुमार, विकास कुमार, संजीव कुमार, अंकिता किशोर, सुप्रिया कुमारी, स्मृति साह, रोमान, शारदा कुमारी, राजीव कुमार रंजन आदि उपस्थित थे।