Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Bihar News
  • Bihar News : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिले सुरक्षित और स्नेहपूर्ण माहौल : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News

Bihar News : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिले सुरक्षित और स्नेहपूर्ण माहौल : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 2 September 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
ae1c92da-f7f7-44c1-9cb6-618e4a38b5ac

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण : जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि वृद्धाश्रम समाज का एक अहम संस्थान है, जहां वे बुजुर्ग रहते हैं जो किसी कारणवश परिजनों के साथ नहीं रह पा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और संस्था की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे उन बुजुर्गों को एक सुरक्षित, गरिमामय और स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले किसी भी बुजुर्ग को यह महसूस न हो कि वे असहाय हैं। उन्हें परिवार जैसा माहौल देने की जिम्मेदारी संस्था और प्रशासन दोनों की है। वे कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों एवं संस्था को निर्देशित कर रहे थे।

जिला पदाधिकारी ने सहारा वृद्धाश्रम का संचालन और भी सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे अंतःवासियों की देखभाल को प्राथमिकता दी जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने निर्देश दिया कि वृद्धाश्रम के संचालन, आवासन व्यवस्था, नामांकन एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जाए। साथ ही अभिलेखों एवं पंजियों का विधिवत संधारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रत्येक गतिविधि का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

उन्होंने भोजन एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अंतःवासियों को पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध कराया जाए। वृद्धाश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की भी सख्त हिदायत दी। उन्होंने ने यह भी कहा कि चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

सहारा वृद्धाश्रम का संचालन कर रही स्वयंसेवी संस्था आश्रय को इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया गया। वहीं अध्यक्ष-सह-सहायक निदेशक, श्रीमती नगमा तबस्सुम को वृद्धाश्रम की गतिविधियों का लगातार अनुश्रवण और समीक्षा करने को कहा गया, ताकि समय-समय पर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

अध्यक्ष-सह-सहायक निदेशक, श्रीमती नगमा तबस्सुम द्वारा बताया गया कि निर्देशानुसार विगत सप्ताह अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग-सह-अध्यक्ष, कार्यान्वयन समिति द्वारा खुशी टोला, खिरिया घाट, बेतिया अवस्थित सहारा वृद्धाश्रम का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुछ कमी पायी गयी थी, जिसका प्रतिवेदन उपस्थापित कर दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने सहारा वृद्धाश्रम का संचालन कर रही संस्था “आश्रय”, साउथ विहार वेलफेयर सोसाइटी फॉर ट्राइबल को सख्त निर्देश दिया कि निरीक्षण के क्रम में पायी गयी कमियों को एक सप्ताह के अंदर दुरूस्त करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जायेगी। सुधार नहीं होने की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही कांट्रेक्ट को रद्द कर दिया जायेगा। उन्होंने आश्रय संस्था से शोकॉज करने का निर्देश भी दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती नगमा तबस्सुम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News : आज के परिवेश में व्यवस्थित और सुविधा संपन्न मुक्तिधाम का बहुआयामी महत्व:गरिमा
Next: Bihar News : नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान : जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d