संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।लालगंज प्रखंड क्षेत्र के कर्ताहा बुर्जुग पंचायत के पचदमिया गांव मे गुरूवार की देर रात अचानक लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया।जिससे घर मे रखा अनाज, कट्पड़े,बर्तन, गहने,पलंग,चौकी नकद समेत सबकुछ जलकर राख हो गया।इस संबंध मे पीड़ित पवन सिह की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताई की रात मे सबलोग खाना खाकर सो ग्ए थे।आधी रात को नीद खुली तो देखे की घर मे आग लगा था।घर के लोग हो हल्ला करते हूए घर से बाहर निकले।हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हूए और चापाकल बोरिंग चलाकर मिट्टी बालू आदि फेक कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।लेकिन तबतक घर का सबकुछ जलकर राख हो गया।घर से कुछ भी नही निकला जा सका।आग लगने के कारण का पता नही चल सका।वहीं लालगंज अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली है।संबंधित हल्का कर्मचारी को क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट के लिएं भेजा गया है।जाःच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जाएंगी।