संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
इस मौके पर दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद थे. ज्ञात हो की 25 जुलाई 2025 से 27 जुलाई 2025 तक कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय करांटे चैंपियनशिप में वैशाली जिला के हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के मदारपुर हिलालपुर निवासी स्वर्गीय महेश राय के पुत्र प्रिंस कुमार ने 84 किलो भार वर्ग में नेपाल, मलेशिया और चीन के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

वही मौके पर प्रिंस कुमार ने कहा कि काफी मेहनत कर रहा हूं और आगे बढ़ाने का इरादा है. ओलंपिक खेल में भी भाग लेने के लिए प्रयासरत है .बुधवार को जिला मुख्य संघ वैशाली के जिला अध्यक्ष मंजेलाल राय ने अपने आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर प्रिंस कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने कराटे चैंपियन प्रिंस कुमार का हौसला आफजई किया तथा खेल में और अच्छे प्रदर्शन करने के भगवान से दुआ मांगी ।
इस मौके पर नीतीश कुमार, गुड्डू राय, अभिषेक कुमार उर्फ गोलू, मुकेश राय, गोलू सिंह, दीपू सिंह, अरुण सिंह, सुबोध पटेल सहित अनेक लोग शामिल हैं।