संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत आज महिला संवाद की शुरुआत हुई है।महिला संवाद का मकसद सभी महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है और उनसे फीडबैक प्राप्त करना है।
आज माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सुबह महिला संवाद अभियान की शुरुआत की गई।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज , डीपीएम जीविका श्री वंदना कुमारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय के एनआईसी वीसी रूम से जुड़े रहे। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर एक वीडियो भी दिखाई गई।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद प्रभारी जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, डीपीएम जीविका एवं अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को प्रखंडों के लिए रवाना किया, जो गांव-गांव तक पहुंचेगा।
अभियान के पहले दिन आज 21 स्थान पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अगले 60 दिनों में इस अभियान के तहत जिला में कुल 2469 गांव में यह कार्यक्रम होगा।
खास बात यह है कि जागरूकता अभियान विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और वहां महिलाओं के साथ संवाद होगा।
महिला संवाद के तहत महिला सशक्तिकरण नीति 2015, शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोशाक योजना, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना सहित महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही दर्जनों योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है और महिलाओं से फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहे हैं।
आज भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजाराम और मियां भैरव ,बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर दौलतनगर, मोटालुक चेहराकला प्रखंड के असदपुर
मालभारा , मानसुनपुर हलैया, देसरी प्रखंड के देसरी, खोकसा बुजुर्ग, गोरौल प्रखंड के बेलवर रसूलचक, हाजीपुर प्रखंड के रंदाहा, बिशनपुर बलवाधारी गांव सहित 21 गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें करीब 5000 महिलाओं ने भाग लिया।इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।