Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–जिलाधिकारी ने की उद्योग विभाग के योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 14 October 2023
Bihar News--District Magistrate reviewed the progress of the schemes of the Industry Department
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर

हाजीपुर, 13.10.2023 : अपने कार्यालय कक्ष में उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं बैकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी के द्वारा उद्योग विभाग की योजनावार प्रगति की समीक्षा की गयी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के विषय में बताया गया कि जिला उद्योग केन्द्र वैशाली के द्वारा कुल 754 आवेदन बैंकों को अग्रसारित किया गया है।

Bihar News--District Magistrate reviewed the progress of the schemes of the Industry Department

जिसमें 231 केवल स्टेटबैंक ऑफ इंडिया से संबंधित था। स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि ने बताया कि बैंक को 57 का लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरूद्ध 44 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी है और 107 आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य बैंकों को प्रेषित आवेदनों की जानकारी भी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों को आवेदन कब-कब भेजा गया उसकी सूची बना लें तथा सोमवार दिनांक 16.10.2023 को पीएमईजीपी के सभी 754 आवेदकों को अनुमंडलवार तीन शिफ्ट में समाहरणालय सभागार में कैम्प लगवायें जिसमें एक तरफ आवेदक और दूसरी तरफ बैंक के प्रतिनिधि रहेंगे और आमने-सामने सभी मुद्दों पर चर्चा होगी तथा जो भी कमी होगी उसे पूरा कराकर बैंक ऋण आवेदन स्वीकृत करेंगे।

Bihar News--District Magistrate reviewed the progress of the schemes of the Industry Department
बैठक में ही जिलाधिकारी ने निदेशक उद्योग विभाग, बिहार, पटना से बात कर पटना से सिनियर बैंकर्स को बैठक में उपस्थित रहने की माँग की। प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी योजना (पीएमएफएमई) के संबंध में डीएम ने कहा कि मंगलवार दिनांक 17.10.2023 को सभी लाभूकों के साथ बैंकर्स की बैठक समारणालय सभागार में बुलायी जाय। इसमें कुल 838 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बुधवार दिनांक 18.10.2023 को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सभी 249 आवेदकों के साथ बैंकर्स की बैठक कराने और सभी कागज-पत्रों को उसी दिन तैयार करा देने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार भी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :नकली दवाओं, मेडिकल स्टोर्स, मेडिसिन फैक्ट्री, ब्लड बैंक एवं पैथोलॉजी सेंटरों व खाद्य पदार्थों की नियमित एवं आकस्मिक जांच कराए-सभापति
Next: Bihar News : अपहरण कर छात्र की हत्या ,फिरौती के लिए की गई थी 20 लाख रुपए की मांग, शव बरामद

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0003
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य

जनवाद टाइम्स 5 April 2026

Latest News

  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.