Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-जिलाधिकारी ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-जिलाधिकारी ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 11 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News-District Magistrate inspected the Home Guard recruitment process

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /हाजीपुर

 

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आज पुलिस लाइन, हाजीपुर स्थित मैदान में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया।Bihar News-District Magistrate inspected the Home Guard recruitment process

वे प्रातः 9:30 बजे ही स्थल पर पहुंच गईं और बहाली प्रक्रिया में लगे प्रत्येक काउंटर का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं अंतिम अभ्यर्थी जत्थे की दौड़, लॉन्ग जंप एवं अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षणों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि होमगार्ड बहाली की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और मर्यादित होनी चाहिए ताकि योग्य, सशक्त एवं कुशल महिला अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

जिला समादेष्टा, होमगार्ड द्वारा जानकारी दी गई कि बहाली प्रक्रिया में RFID तकनीक के माध्यम से अब तक कुल बीस हजार से अधिक महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित हो रही हैं। परीक्षा में लॉन्ग जंप, हाई जंप, गोला फेंक, दौड़ एवं चिकित्सकीय जांच जैसी प्रक्रियाएं सम्मिलित हैं।

जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों में ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भेदभाव की शिकायत नहीं आनी चाहिए।Bihar News-District Magistrate inspected the Home Guard recruitment process

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री अरुण कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती अनु कुमारी और एसडीसी श्री अमन आनंद सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-एफएलसी कार्य का निरीक्षण करने वेयरहाउस पहुंचीं जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज- आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से किया जनसंपर्क 

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d