Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–जिलाधिकारी ने की आईसीडीएस की समीक्षा बैठक

जनवाद टाइम्स 20 March 2023
Bihar News--जिलाधिकारी ने की आईसीडीएस की समीक्षा बैठक
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर
जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में समन्वित बाल विकास कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, पोषण वाटिका, सैम और मैम बच्चों की स्थिति, वृद्धि निगरानी, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,टीकाकरण,आधार सत्यापन की समीक्षा बैठक की गई जिसमें डीपीओ आईसीडीएस और सभी सीडीपीओ उपस्थित थे।IMG 20230320 WA0097

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति के विषय में डीपीओ आईसीडीएस ने बताया कि जिला में कुल 3883 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है जिसमें 565 का अपना भवन है।इसके अतिरिक्त 302 केंद्रों को निकट के स्कूल,पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन टैग किया गया है।अभी 3016 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में चल रहे हैं। जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि 1292 केंद्र के लिए जमीन चिन्हित की गई है और इसमें से 323 का अनापत्ति प्रमाण पत्र अंचलाधिकारियों से प्राप्त हो गया है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि चिन्हित किए गए सभी जगह की खेसरा- खतियान के आधार पर भौतिक रूप से जांच स्वयं सीडीपीओ करें और संबंधित अंचलाधिकारी से मिलकर शीघ्र एनओसी प्राप्त करें।

Bihar News--जिलाधिकारी ने की आईसीडीएस की समीक्षा बैठक
अपना आंगनबाड़ी-अपना पोषण से संबंधित पोषण वाटिका के विषय में बताया गया कि अपने भवन में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र सहित जिला में 1309 पोषण वाटिका लगाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि किराए के भवन में संचालित केंद्र के पास भी इसे लगाना सुनिश्चित किया जाए।समीक्षा में पाया गया कि वैशाली प्रखंड में मात्र 23 और बिदुपुर प्रखंड में 33 पोषण वाटिका हैं जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की और इसे बढ़ाने का निर्देश दिया। वही भगवानपुर में 194 एवं सहदेई बुजुर्ग में 120 पोषण वाटिका लगाए जाने के बारे में बताया गया।
अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों( सैम-मैम) की संख्या के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि जिला में 3.1% सैम और 4.2 0% मैम बच्चे हैं। सबसे अधिक सैम बच्चे राजापाकर में 1448 तथा सबसे अधिक मैम बच्चे पातेपुर प्रखंड में 1246 हैं।इस पर जिलाधिकारी ने कहा की इन बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए और इन्हें अलग से विटामिन युक्त भोजन दिया जाए ताकि ये बच्चे भी सामान्य बच्चों की श्रेणी में आ जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन बच्चों के ग्रोथ का नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण ट्रैकर लगाए जाने के बारे में पूछने पर बताया गया कि सभी 3883 आंगनवाड़ी केंद्र पर इसे स्थापित करा दिया गया है और इसके माध्यम से ही ट्रैकिंग की जा रही है। टीकाकरण के बारे में पूछने पर बताया गया कि कुल 3834 सत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके विरुद्ध 2800 सत्र का आयोजन किया गया है जो लक्ष्य का 73% रहा है।हालांकि इस मामले में वैशाली का दूसरा स्थान है फिर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और इसमें 99% उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित जांच एवं की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई और सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया गया विभाग से जो गाइडलाइन प्राप्त है उसके अनुरूप एवं निर्धारित संख्या में केंद्रों की जांच निश्चित रूप से करें।Bihar News--जिलाधिकारी ने की आईसीडीएस की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा की गई और इसमें निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

Post navigation

Previous: Etawah News: उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य वहिष्कार संघर्ष तीसरे दिन भी रहा जारी
Next: Bihar News ऊषा होम एप्लायंस ने “डीलर मीट” समारोह में दो अत्याधुनिक कूलर को किया लांच

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260405-WA0003
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य

जनवाद टाइम्स 5 April 2026
प्रयागराज में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 5 April 2026
प्रयागराज सर्किट हाउस में बैठक लेते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ का व्यापक प्रचार हो – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश

जनवाद टाइम्स 5 April 2026
IMG-20260405-WA0009
  • Breaking News
  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Lucknow News Today: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाखों बेघर परिवारों को मिला पक्का घर, योगी सरकार का बड़ा कदम

जनवाद टाइम्स 5 April 2026

Latest News

  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
  • Prayagraj News Today: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ का व्यापक प्रचार हो – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश
  • Lucknow News Today: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाखों बेघर परिवारों को मिला पक्का घर, योगी सरकार का बड़ा कदम
  • Prayagraj News Today: कौशल विकास पाठ्यक्रमों से ही बनेगा विकसित भारत 2047 – प्रोफेसर अशोक गाबा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.