संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर
वैशाली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमे वर्ष 2025 में आज तक कुल 147 दर्ज कान्ड़ो के प्रथम क़िस्त का भुगतान किया गया एवं 20 कान्ड़ो का द्वितीय क़िस्त का भुगतान किया गया I वर्ष 2025 में 12000000/- (कुल एक करोड बीस लाख रुपया) का पीडितो/आश्रित को मुआबजा राशी का भुगतान किया गया ।
बैठक में माननीय बिधायक राजापाकर, श्रीमती प्रतिमा कुमारी, उप विकास आयुक्त, वैशाली, जिला कल्याण पदाधिकारी, वैशाली, नोडल पदाधिकारी अत्याचार निवारण, वैशाली समिति के सदस्य श्री सुरेन्द्र पासवान, श्री राम लगन राम, श्रीमती शिवानी कान्त, श्री गणेश राय, श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री धनञ्जय कुमार, विशेष लोक अभियोजक श्री राम नाथ राम एवं सांसद प्रतिनिधि श्री राम इकबाल सिंह उपस्थित थे I उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निदेश दिया गया की जो लोग मुआवजा राशि लेने से इंकार किये उसके जाँच जिला कल्याण पदाधिकारी, वैशाली स्वयं अपने स्तर से करेंगे ।

अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत राशि की कमी को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी, वैशाली को निदेश दिया गया की अत्याचार निवारण अधिनियम हेतु राशि की मांग करेI