संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
आह्वान पर राजापाकर अंचल परिषद के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजापाकर हाई स्कूल चौक से मार्च करते हुए राजापाकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा. जहां पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया एवं जनसभा की. जिसके अध्यक्षता एवं संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अशोक ठाकुर ने किया. कार्यक्रम को अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री कामरेड रामनरेश पांडे ने कहा कि सरकार की नीति दोषपूर्ण है. दोषपूर्ण नीतियों के कारण किसान बर्बादी की ओर जा रहे हैं. किसान कर्ज के मकर जाल में जकड़ चुके हैं. खाद बीज, कीटनाशक एवं डीजल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा फसलों की निर्धारित कीमत नहीं मिलने से किसान खेती छोड़ने पर बाध्य हैं. काम के अभाव में मजदूरों का पलायन जारी है. गरीबों को रहने के लिए जमीन नहीं है. युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है. राज्य में भ्रष्टाचार, लूट और बेपरवाही चरम सीमा पर है. आगे उन्होंने कहा कि वोट चोरी, महंगाई, धान खरीद में धांधली, भ्रष्टाचार, रोजी रोजगार और भूमिहीनों को जमीन के लिए प्रदर्शन किया गया. जिसकी सूचना पूर्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई .लेकिन दुर्भाग्य की बात है की सूचना देने के बाद भी ना तो प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद हैं और ना ही अंचलाधिकारी मौजूद है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे विभिन्न मांगों में ईभीएम हटाकर पुरे देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराई जाए. किसानों के धान की एमएसपी पर खरीदारी पैक्स के माध्यम से तुरंत शुरू हो. खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाकर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए. गरीब बस्तियों तक संपर्क पथ का निर्माण कराई जाए. किसान के सभी कर्ज को माफ किया जाए।

जमीन सर्वे में व्याप्त भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो. बास भूमि रहित परिवारों को आवासीय जमीन मिले. सभी मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड मिले और नियमित काम मिले. स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और आवागमन की समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाए. बिना वैकल्पिक व्यवस्था किया गरीबों को उजारना बंद करो. जमाबंदी और खाता डिटेलिजेशन में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है. उसे नियमित करने के लिए भ्रष्टाचार का मार्ग बताया जा रहा है. भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए. मनरेगा के तहत मजदूरों को 200 दिन काम की गारंटी दी जाए. मोथा चक्रवात से खरीफ फसल की जो बर्बादी हुई है उसे क्षति की क्षतिपूर्ति की जाए. कृषि कार्य को मनरेगा से जोड़ा जाए. सभी स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त संख्या में बहाली की जाए. विस्तार पूर्वक बताते हुए उन्होंने कहा कि वैसे गरीब किसान जिनकी धान की खरीदारी अभी तक पैक्स के माध्यम से नहीं हुई और बिचौलिए के माध्यम से कम मूल्य पर किसान धान बेचने को मजबुर है. जिसको रोक कर तुरंत पैक्स के माध्यम से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदारी की जाए. उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन 1100 रुपए की जगह 5000 रुपए दी जाए ताकि लोगों का सही से जीवन यापन हो सके. बिजली कम से कम 200 यूनिट फ्री हो. उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे बुलडोजर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले तो लोगों को भ्रमित कर वोट हासिल किया एवं सरकार बनाई . अब उसी जनता पर बुलडोजर चला कर गरीबों को बेघर किया जा रहा है. जिसकी मैं और मेरी पार्टी घोर निंदा करती है।

धरना प्रदर्शन में राज्य मंत्री कामरेड रामनरेश पांडे, राज्य सचिव मंडल के सदस्य अजय कुमार सिंह, राज्य परिषद के सदस्य कामरेड अमृत गिरी, जिला मंत्री कामरेड अशोक ठाकुर, राज्य परिषद सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी मोहित पासवान, किसान संघ के जिला मंत्री कामरेड बिंदेश्वर राय, अंचल मंत्री जितेंद्र प्रसाद सिंह, कामरेड सुमन कुमार यादव, मुकेश पटेल, अविनाश कुमार, छात्र नेता प्रकाश प्रियदर्शी, संजय सिंह, सिताब लाल राय, विजय पासवान, देवेंद्र राय, मोहन राय आदि शामिल हुए।