Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मुख्यमंत्री अंकल हमारे खेल मैदान को बचा लीजिये

जनवाद टाइम्स 2 January 2025
Bihar News मुख्यमंत्री अंकल हमारे खेल मैदान को बचा लीजिये
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

“मुख्यमंत्री अंकल हमारे खेल मैदान को बचा लीजिये। हम बच्चों के खेलने की जगह पर प्रशासन पंचायत सरकार भवन बना रही है।” यह गुहार रामपुर-सकरौल उत्क्रमित मध्य विद्यालय व वार्ड संख्या दस के आंगनबाड़ी के बच्चों ने लगाते हुए मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को संदेश भेजा है। यहाँ बता दें कि बच्चों की छुट्टियों का लाभ लेते हुए ठेकेदार ने वर्ष के आखिरी दिन बच्चों के मैदान को जेसीबी चलाकर खोंद दिया है। अब विद्यालय व बच्चों के सामने यह समस्या पैदा हो गयी है कि सरकारी निर्देशानुसार 2 जनवरी से 9 जनवरी तक चलनेवाले खेल सप्ताह का आयोजन कहाँ करें? यहाँ बता दें कि संवेदक यह कार्य ठीक उसी समय शुरू कर रहा था, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प.चम्पारण से प्रगति यात्रा की शुरुआत कर रहे थे।

Bihar News मुख्यमंत्री अंकल हमारे खेल मैदान को बचा लीजिये

उस समय बच्चे अपना क्लास छोडक जेसीबी के सामने आ गए। मजबूरन संवेदक को जेसीबी वापस ले जाना पड़ा। लेकिन फिर छुट्टियों में इसे दुबारा शुरू कर दिया है। मामला नरकटियागंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत के रामपुर गाँव में पंचायत सरकार भवन के निर्माण से जुड़ा है। बता दें कि पंचायत सरकार भवन के लिये प्रस्तावित मैदान का उपयोग बच्चों के खेल ग्राउंड के लिये वर्षों से होता आ रहा है। अभी हाल में खेल प्राधिकरण के निदेशक एस शंकरण ने स्कूलों में 2 से 9 जनवरी तक खेल सप्ताह मनाने का निर्देश दिया है। बच्चों का कहना है कि जब मैदान ही नही बचेगा तो खेल कहाँ और कैसे होगा? सरकार बच्चों के लिये मैदान मुहैय्या कर रही है। वही हमलोगों से प्रशासनिक अधिकारियों ने मैदान छीन लिया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि इस मैदान में शिवमन्दिर है, जहाँ प्रतिवर्ष नागपंचमी का मेला व महावीरी अखाड़े का आयोजन होता है। यह हमारी आस्था व सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है। इस निर्माण से एक ग्रामीण मेला का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा व किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम के लिये कोई जगह नही बचेगा। ग्रामीण व समाजसेवी कुणाल प्रताप सिंह ने कहा है कि हम अहिंसक प्रतिरोध द्वारा शासन व सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिये स्थल परिवर्तन करने की कवायद जारी रहेगा। लोकहित के मद्देनजर जल्द ही मामले में हाईकोर्ट में पीआईएल दायर किया जाएगा।

Bihar News मुख्यमंत्री अंकल हमारे खेल मैदान को बचा लीजिये

मामले में ग्रामीण रबिन्द्र सिंह, मो. रिजवान, घनश्याम राव, छोटेलाल राम, जीउत राम, भुलई महतो, छोटेलाल पासवान, सुनिल शर्मा, मदन यादव, सुशील मिश्रा, अरविंद राव, रविन्द्र शर्मा, भरत राव, रामेश्वर राव, दीनानाथ राव, रामबाबु राव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को डीएम व अन्य संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए कार्य पर अविलंब रोक लगाते हुये मामले की जांच कराने की माँग की है। ग्रामीणों ने आवेदन में गाँव मे उपलब्ध अन्य वैकल्पिक भूखंडों का विवरण भी सौंपा है, जिसपर जांचोपरांत प्रशासन इस भवन का निर्माण कर सकती है।

Post navigation

Previous: Bihar News-जिलाधिकारी ने हरित महाकुंभ का पोस्टर लॉन्च किया
Next: Bihar News चर्चित माले नेता रामचंद्र सहनी नही रहे,विनम्र श्रद्धांजली व लाल सलाम

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.