Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news चारु मजुमदार की शहादत भारतीय कम्युनिस्ट आन्दोलन की गौरवशाली विरासत है :भाकपा माले
  • Breaking News

Bihar news चारु मजुमदार की शहादत भारतीय कम्युनिस्ट आन्दोलन की गौरवशाली विरासत है :भाकपा माले

जनवाद टाइम्स 28 July 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

कोलकाता के लालबाजार पुलिस लॉकअप में कामरेड चारु मजुमदार की मृत्यु के बाद पचास वर्ष बीत चुके हैं. उस समय, भारतीय राज्य ने राहत की बड़ी सांस जरूर ली होगी – यह सोचते हुए कि उनकी मौत से नक्सलबाड़ी के बाद पूरे भारत में फैल जाने वाली क्रांतिकारी लहर का अंत हो जाएगा. लेकिन पांच दशक के बाद, जब मोदी हुकूमत विरोध की हर आवाज को दबा देने का प्रयास कर रही है, तब उसे इस विरोध को दंडित करने के लिए ‘अरबन नक्सल’ शब्द को गढ़ना पड़ा है. स्पष्ट है कि नक्सलबाड़ी और चारु मजुमदार का हौवा उनकी मृत्यु के पांच दशक बाद भी भारतीय शासकों का पीछा नहीं छोड़ रहा है.
उक्त बातें भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने भाकपा माले के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार के पचासवें शहादत दिवस पर बैरिया, तधवानंदपुर और बगहीं रतनपुर पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में कहा. उन्होंने कहा कि आज जब आधुनिक भारत बदतरीन किस्म की राजनीतिक विपदा झेल रही है, तब आज के फासीवाद-विरोधी प्रतिरोध के संदर्भ में चारु मजुमदार की भावना, भविष्य-दृष्टि और बुद्धिमत्ता ने एक नई प्रासंगिकता ग्रहण कर ली है. माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि इमरजेंसी के साथ जुड़ा लोकतंत्र का निलंबन और दमन आज इतना सर्वव्यापी और स्थायी हो गया है कि इमरर्जेंसी की औपचारिक घोषणा का कोई मतलब ही नहीं रह गया है. प्रभुत्वशाली मीडिया का चरित्र इतनी पूरी तरह से और नाटकीय तौर पर बदल दिया गया है कि मीडिया सेंसरशिप की भी कोई जरूरत नहीं रह गई है. कार्यपालिका आज गणतंत्र के तीन अन्य स्तंभों – न्यायपालिका, विधायिका और मीडिया – को सारतः नियंत्रित कर रही है; और कार्यपालिका के गिर्द सत्ता के केंद्रीकरण ने जो कुछ भी संघीय संतुलन हमें हासिल था, उसे पूरी तरह से उलट-पलट दिया है. माले नेता व मुखिया संघ के प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा कि सत्ता के बेलगाम केंद्रीकरण और संकेंद्रण के साथ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का अभूतपूर्व तीखापन तथा नफरत और झूठ का व्यापक फैलाव भी जुड़ गया है. भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक तानेबाने पर विभाजन के खौफनाक दिनों के बाद से इतना बड़ा हमला कभी नहीं हुआ था. और इस घातक फासिस्ट आक्रमण के साथ देश के मूल्यवान प्राकृतिक, अधिसंरचनात्मक और मानव विकास संसाधनों की निरंतर कॉरपोरेट लूट भी चल रही है. ठाकुर साह ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन की लंबी अवधि में और एक संवैधानिक गणतंत्र के बतौर भारत के अस्तित्व के 75 वर्षों के दौरान भारत ने जो भी उपलब्धियाँ हासिल की थीं और भारत की जनता ने जो भी अधिकार प्राप्त किए थे, वे सब आज दांव पर चढ़ गए हैं. कामरेड चारु मजुमदार से सीखते हुए, हमें एक बार फिर अपने संचित ऐतिहासिक संसाधनों की गहराई में उतरना होगा और जनता की क्रांतिकारी पहलकदमी तथा कल्पना को नई गति देनी होगी, ताकि इस फासिस्ट योजना को नेस्तनाबूद किया जा सके और लोकतांत्रिक पुनरुत्थान के नए युग का सूत्रपात किया जा सके. बैठक में ठाकुर साह, सुरेन्द्र साह, बिनोद प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, लाल बाबू पटेल, अनिल सिंह, बिनोद कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद, शिवपरशन मुखिया, संजय कुशवाहा, मोजम्मिल हुसैन आदि थे.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: आगरा समाचार || रावत पाड़ा लूट कांड में दस प्रतिशत रकम के साथ बदमाशों के परिजनों को किया
Next: Bihar news भाकपा माले ने अपने संस्थापक महासचिव कामरेड चारु मजूमदार का मनाया पचासवां शहादत दिवस

 

राशिफल

You may have missed

20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0029
  • Breaking News

Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर LPG सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0028
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार
  • Bihar News: ठकराहां में दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरण
  • Bihar News: बेतिया में 8 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d