संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।पातेपुर-चकजादो पंचायत के भरतीपुर चौक स्थित एक भव्य समारोह का आयोजन कर शनिवार को लगभग400पशुपालकों के बीच बोनस राशि एवं पुरस्कार वितरण किया गया।अखतेयारपुर दोघड़ा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तत्वावधान मे पांचवां बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का विधिवत उद्धांटन पटना डेयरी प्रोजेक्ट के अध्यक्ष सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रबंध निदेशक नारायण ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपलेश्वर राय,हाजीपुर कैम्प के गुरूप लीडर अवधेश चौधरी, आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।आयोजित बोनस वितरण समारोह मे 380 पशुपालकों के बीच लगभग एक लाख55हजि रूपये नगद राशि एवं बाल्टी, एवं कीड़े की दवा आदि का वितरण किया गया।प्रथम स्थान प्राप्त किसान राधा कृष्ण सिह को एक साईकिल एवं2745रूप्ए नगद राशि बोनस के रूप मे दिया गया।वही दुतीय स्थान प्राप्त योगिंदर राय को 1766रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त।अजय कुमार को1733रूपये का बोनस दिया गया।समारोह मे उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अखतेयारपुर दोघड़ा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष सुरेश साह,सचिव, वनिता रानी ने अंगवस्त्र देकर एवं फुलमाला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर पथ प्रभारी अनिल राय,पर्यवेक्षक रविद्र यादव,दिनेश प्रसाद, सतेंद्र सतेंद्र सतयागी,समिति के अध्यक्ष सुरेश साह,सचिव वनिता रानी के साथ ही भाड़ी संख्या मे पशुपालक किसान उपस्थित थे।उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन से होने वाले लाभ एवं पशुओं को रोग से बचाव एवं उपचार के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।