Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news थिमेटिक डिजाईन में बनायी गयी है महात्मा बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा
  • Breaking News

Bihar news थिमेटिक डिजाईन में बनायी गयी है महात्मा बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा

जनवाद टाइम्स 22 September 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar news थिमेटिक डिजाईन में बनायी गयी है महात्मा बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज अमवा मन में पर्यटन दृष्टिकोण से कराए जा रहे कार्यों का अमवा मन पहुंचकर जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित कार्यकारी एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।IMG 20220922 WA0088

उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले में पर्यटन की अपार संभावना है। इसी कड़ी में अमवा मन का सौदर्यीकरण एवं ग्राउंड वाटर स्पोर्टस की व्यवस्थाएं कराई गई हैं। अक्टूबर माह से पुनः अमवा मन पार्क को आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा, इसके पूर्व सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों में अमवा मन में काफी लोगों के इकठ्ठा होने की संभावना है, जिनके व्यवहार हेतु पार्किंग एरिया तो चिन्हित कर लिया गया है, किंतु इसकी लेवलिंग आवश्यक है, ताकि वाहन पार्किंग करने में असुविधा ना हो। जिला पदाधिकारी के द्वारा लेवलिंग का कार्य उच्च गुणवत्ता वाले सामग्रियों से कराने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन कैफेटेरिया एरिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निदेश दिया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से कैफेटेरिया के चारों ओर ग्रील अधिष्ठापित कराई जाय तथा पर्याप्त रोशनी हेतु शीशा भी लगाया जाय। कार्यकारी एजेंसी के कर्मी द्वारा बताया गया कि कैफेटेरिया एरिया को शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी के द्वारा मन के पानी के किनारे लगे लोहे के रेलिंग से सटे कुछ-कुछ दूरी पर आगंतुकों के व्यवहार हेतु बैठने का स्थान भी सृजित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सौदर्यीकरण हेतु थिमेटिक वाल का निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया। मुख्य द्वार को भी आकर्षक रूप से निर्माण कराने हेतु निदेशित किया गया।

जेटस्की के समीप पेड़ के किनारे थिमेटिक डिजाईन में।आकर्षक बुद्ध की प्रतिमा बनायी गयी है। अमवा मन आने वाले पर्यटकों को यह काफी आकर्षित करेगी। जिलाधिकारी द्वारा इसकी सराहना की गयी।

उन्होंने कहा कि आगंतुकों के इंगेजमेंट के दृष्टिकोण से थिमेटिक वाल का निर्माण काफी आवश्यक है। पर्यावरण के दृष्टिकोण से पार्क के चारों ओर प्लांटेशन कराने की भी व्यवस्था की जाय। आकर्षण एवं पर्याप्त रोशनी हेतु चारों ओर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

जिलाधिकारी ने पार्क में निर्मित सीढ़ी का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में यहां फूटफॉल काफी अधिक होगी, इसलिए विधि-व्यवस्था एवं सुविधा हेतु सीढ़ी की ऊंचाई को कम कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त पार्क में महिला एवं पुरूषों के व्यवहार हेतु पर्याप्त संख्या में प्रसाधान का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के व्यवहार हेतु पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम भी निर्माण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के व्यवहार हेतु भी पार्क में सुरक्षित एवं समुचित व्यवस्था कराई जाए। जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी के कर्मी को फर्नीचर का आंकलन कराते हुए उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता, विद्युत, कार्य प्रमंडल, बेतिया को एन.एच. से सटे गुजर रहे बिजली के तारों से सुरक्षा हेतु गार्ड वायरिंग भी कराने का निर्देश दिया गया।Bihar news थिमेटिक डिजाईन में बनायी गयी है महात्मा बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा

निरीक्षण के दौरान अनील कुमार, उप विकास आयुक्त, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, सहायक समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, अनील कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, रवि प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया राजकुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar news परवरिश योजना से लाभुकों को आच्छादित करने के लिए लगाया गया कैम्प
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी एवं एस0एस0पी0 की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d