Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news निगम परिसीमन के आते ही सीपीआई नेता सह समाजसेवी अधिवक्ता जवाहर प्रसाद ने मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की किया घोषणा
  • Breaking News

Bihar news निगम परिसीमन के आते ही सीपीआई नेता सह समाजसेवी अधिवक्ता जवाहर प्रसाद ने मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की किया घोषणा

जनवाद टाइम्स 10 May 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया राज डयोढी परिसर के समीप ब्रदर हेल्थकेयर सेन्टर परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बेतिया के सीपीआई नेता व समाजसेवी सह अधिवक्ता जवाहर प्रसाद ने मेयर पद का चुनाव लडने की विधिवत घोषणा कर दी।

 

जवाहर प्रसाद अपने छात्र जीवन से ही समाज की सेवा में लगे रहे, शिक्षा स्वास्थ्य के साथ साथ कानूनी सलाह के क्षेत्र में भी इन्होंने समाज की सेवा की है। जवाहर प्रसाद ने बताया कि बेतिया के ऐतिहासिक विरासत व धरोहरों को संजोते हुए एक नया बेतिया बनाना मेरा विजन है।

जवाहर प्रसाद ने बेतिया नगर निगम वासियों से अपील करते हुए कहा कि बेतिया को जलजमाव,से मुक्त करते हुए बेतिया को एक नया रूप देकर सौंदर्यीकरण करना मेरी प्राथमिकता होगी। शहर के मुख्य नालों का अतिक्रमण अमीर और गरीब दोनों ने किया है परन्तु अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ गरीबों को हटाया जाता है परन्तु मेरी जीत के बाद सभी अमीर अतिक्रमणकारियों के पांच पांच मंजिले भवनों पर निगम का बुलडोजर चलेगा। निगम के जल जमाव निकासी के लिए बेतिया की ऐतिहासिक विरासत चंद्रावत नदी का जीर्णोद्धार पहली प्राथमिकता रहेगी और उसके अतिक्रमण को हटाकर जीवंत रूप देने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावे शिक्षा, चिकित्सा और अन्य विकास के क्षेत्रों में वृहत रूप से कार्य किया जाएगा। जिसका फायदा समाज के हर एक तबके को उसका लाभ मिल सकें। साथ ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम बेतिया राज के महारानी जानकी कुंवर के नाम जो पूर्व में था किया जाएगा ताकि हमारे आने वाले वंशज अपनी विरासत और इतिहास को जान सकें। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार मुक्त निगम का प्रारूप दिया जाएगा जहां सबका कार्य पूरे सम्मान से किया जाएगा।

जवाहर प्रसाद के द्वारा मेयर पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा करने पर एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, किसान नेता राधामोहन यादव, केदार चौधरी, गंगा वर्मा, संजय सिंह, कैलाश प्रसाद, कैलाश धावन, सुभाष चंद्र मोहन अधिवक्ता, गायत्री देवी, अंजू देवी, गुडिया देवी, रेखा जायसवाल, लक्की, उपेन्द्र,आदि उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj news :राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा में जिलाधिकारी के तल्ख तेवर
Next: Bihar news जननी होने के साथ प्रबल रक्षिका व व्यक्ति की प्रथम शिक्षिका होतीं हैं उनकी मां: गरिमा

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d