Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया गया हवाई सर्वेक्षण
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar news जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया गया हवाई सर्वेक्षण

जनवाद टाइम्स 8 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210708-WA0044

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया ।माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निदेश के आलोक में सचिव, परिवहन विभाग-सह-ओएसडी, आपदा प्रबंधन विभाग, निदेशक, कृषि विभाग, बिहार एवं जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया सर्वेक्षण।

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निदेश।जुलाई माह में जिले एवं नेपाल में हो रही लगातार भारी बारिश से जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसको ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा विगत दिनों जलजमाव वाले इलाकों का स्वयं हवाई सर्वेक्षण किया गया तथा जिलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया था।

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निदेश

इसी परिप्रेक्ष्य में आज सचिव, परिवहन विभाग-सह- विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग, संजय कुमार अग्रवाल, निदेशक, कृषि विभाग, आदेश तितरमारे एवं जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, कुंदन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पश्चिम चम्पारण जिले के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभी कोरोना का भी दौर है और बाढ़ की भी स्थिति बनी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षाकृत काफी अधिक वर्षा हुई है। जुलाई माह में अब तक औसत 460.20 एमएम बारीश हुई है। जुलाई माह में वर्षापात का समान्य वर्षापात से विचलन (डेविएशन) पर गौर किया जाए तो वर्ष 2018 में 1.97 था, 2019 में यह 37.51 था तो वर्ष 2020 में 60.75 था वहीं अभी मात्र आठ दिनों में ही यह 194.27 पर पहुंच गया है। इस प्रकार के अप्रत्याशित बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

IMG 20210708 WA0042

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ पूर्व तैयारियां की गई हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से बचाव हेतु जिला प्रशासन एवं अभियंत्रण विभाग हाई अलर्ट पर हैं। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम लगातार जलजमाव वाले क्षेत्रों से पीड़ितों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचा रही है। आवश्यकतानुसार तुरंत बचाव कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कटावरोधी कार्य कराए जा रहे हैं।

जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, अनिल राय द्वारा बताया गया कि रामनगर, गौनाहा, चनपटिया, सिकटा, मझौलिया आदि प्रखंडों में अत्यधिक वर्षापात तथा नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों में आ रहे पानी के कारण जलजमाव की स्थिति, क्षतिग्रस्त सड़क पुल, पुलिया का हवाई सर्वेक्षण कर आकलन किया गया है।

IMG 20210708 WA0044

उन्होंने बताया कि जिले में अबतक 09 स्थलों पर निःशुल्क नाव का परिचालन जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। 03 जगहों पर सामुदायिक किचेन कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर सामुदायिक किचेन की संख्या बढ़ायी जायेगी। साथ ही प्रभावितों के बीच राहत सामग्री, सूखा राशन का वितरण लगातार कराया जा रहा है। 1300 पॉलिथिन शीट्स का वितरण भी कराया गया है ताकि आमजन को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही अबतक 185 से ज्यादा क्षतिग्रस्त सड़क, पुल, पुलिया, तटबंध आदि की मरम्मति करा ली गयी है तथा शेष स्थलों पर मरम्मति कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग, बाढ़/जल/सड़क से जुड़े सभी कार्यपालक अभियंता पूरी तरह अलर्ट रहकर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: जिलाधिकारी व एसएसपी ने जसवंतनगर के खंड विकास कार्यालय के नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया
Next: मेरठ न्यूज: थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा 10 वर्ष के वीर को ग्वालियर मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d