संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
जीविका बीपीएम राजकुमार साह सहित भर्ती अधिकारी गुड्डू कुमार चौधरी के देखरेख में कैंप का आयोजन किया गया. भर्ती कैंप में कुल 60 आवेदन प्राप्त किए गए. जिसमें से 11 चयनित युवको को नियुक्ति पत्र दिया गया।
चयनित युवकों को हैदराबाद एवं गुड़गांव में प्लेसमेंट मिलेगा. उससे पहले एक सप्ताह का प्रशिक्षण सभी चयनित व्यक्ति को दिया जाएगा. प्रशिक्षण उपरांत निर्धारित कंपनी में उन्हें सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया जाएगा. मौके पर भर्ती कैंप में युव को की भारी भीड़ देखी गई. जीफोरएस सिक्योरिटी गार्ड के भर्ती अधिकारी गुड्डू कुमार चौधरी ने बताया कि राजापाकर में यह तीसरा कैंप आज लगाया गया है. जिले के सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवकों को मौका मिलेगा।
शिविर में निर्धारित योग्यता सहित अन्य प्रमाण पत्र लिए गए. कार्य के दौरान सभी चयनित युवकों को अनुशासन की भी शिक्षा दी गई. कार्य के दौरान अनुशासन में रहना होगा कोई भी शिकायत आने पर कार्रवाई भी की जाएगी. वही बीपीएम राजकुमार साह ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवको के लिए यह सुनहरा मौका है. इससे ज्यादा से ज्यादा युवक इसका लाभ उठावे ।