संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली //राजापाकर
आज राजापाकर प्रखंड अंतर्गत अहिआई गांव में लक्ष्मी भगत सभागार में समाजसेवी अजय मालाकार के नेतृत्व में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वां जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
उपस्थित शिक्षाविद,समाजसेवी सहित लोगों ने सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्गो पर चलने का संकल्प लिया । डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बताया हुआ मूलमंत्र शिक्षित बनो संगठित हो संघर्ष करो का स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
मौके पर अजय मालाकार,दरोगा पासवान, सुजीत कुशवाहा,हरेंद्र ठाकुर,विनोद कुमार सिंह,सुमित्रा देवी,सतीश साह,अभिजीत कुमार,नीतीश कुमार,अमरजीत कुमार,निखिल कुमार,उत्कर्ष राज सहित अन्य लोग शामिल थे।