संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।महूआ-मानव जब जोर लगाता पत्थर पानी बन जाता है।उक्त बाते मध्य विद्दालय जहांगीर पुर सलखन्नी मे विशेष नामांकन अभियान को संबोधित करते हूए प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिह ने कही।जिन्होंने बच्चों को संब़ोधित करते हूए कहा कि बेहतर समाज के निर्माण मे शिक्षा की अहम भूमिका है।इसलिए शिक्षा जरूरी है।स्कूलों मे विशेष नामांकन अभियान के तहत महुआ के उत्क्रमित मध्य विद्दालय जहांगीर पुर सलखन्नी दक्षिणी मे प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिह के नेतृत्व मे कुल62छात्र छात्राओं का नामांकन अबतक किया गया है।सिह ने बताया कि कक्षा1मे46,कक्षा5मे2,कक्षा7मे2कक्षा6मे12बच्चों का नामांकन किया गया है।मौके पर स्कूल के शिक्षिका पुनम कुमारी, सुनील कुमार, अरविंद, अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी, फैज अहमद एवं ब्रजेश कुमार सहयोग कर रहे थे।वहीं शिक्षा सेवक मुरली सदा,सीता देवी,मदन सदा एवं रतन सदा भी उपस्थित थे।