Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर वैशाली में बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कलाकारों ने मोहा मन

राजापाकर (वैशाली) में बिहार दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जनवाद टाइम्स 22 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
राजापाकर वैशाली में बारिश के बाद गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर (वैशाली)

बिहार दिवस के अवसर पर राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जनता पुस्तकालय शनिचर हाट के परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजापाकर वैशाली में बारिश के बाद गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समाजसेवी अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश शासन द्वारा बिहार को बंगाल से अलग कर एक नए प्रांत के रूप में स्थापित किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में बिहार दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि बिहार दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई थी। यह दिवस बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और गौरवशाली परंपराओं को सहेजने और मनाने का अवसर प्रदान करता है।

अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

कार्यक्रम में राम ललित सिंह, अनिल कुमार, रामप्रवेश सिंह, भगवान सिंह, देवेंद्र सिंह, सकल सिंह, दामोदर सिंह, रणवीर सिंह, सीताराम सिंह एवं हरि सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रसिद्ध व्यास जनार्दन सिंह की कीर्तन मंडली के कलाकार लाला सिंह एवं मंजेलाल ने राष्ट्रगीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए व्यास जनार्दन सिंह को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: वैशाली में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बढ़ाया उत्साह

 

राशिफल

News Archive

राजापाकर वैशाली में बारिश के बाद गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर वैशाली में बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कलाकारों ने मोहा मन

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
वैशाली के राजापाकर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
बेतिया में बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • Breaking News
  • Bihar
  • National
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार दिवस पर बेतिया बना उत्सव नगरी

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
मॉरीशस में सचिव प्रणव कुमार की राष्ट्रपति और मंत्रियों से मुलाकात
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मॉरीशस में गूँजी बिहार की कला, सचिव प्रणव कुमार की ऐतिहासिक मुलाकात

जनवाद टाइम्स 22 March 2026

Latest News

  • Bihar News : राजापाकर वैशाली में बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कलाकारों ने मोहा मन
  • Bihar News: वैशाली में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News: बिहार दिवस पर बेतिया बना उत्सव नगरी
  • Bihar News: मॉरीशस में गूँजी बिहार की कला, सचिव प्रणव कुमार की ऐतिहासिक मुलाकात
  • Prayaraj News : गोकुल शाखा उत्सव में डॉ संजय सिंह का व्याख्यान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d