Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • बेतिया नगर निगम: वार्डों की सफाई व्यवस्था में फर्जीवाड़ा, महापौर ने दी FIR दर्ज कराने की चेतावनी
  • Bihar News
  • Breaking News

बेतिया नगर निगम: वार्डों की सफाई व्यवस्था में फर्जीवाड़ा, महापौर ने दी FIR दर्ज कराने की चेतावनी

जनवाद टाइम्स 9 September 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
betia-nagar-nigam-cleaning-scam-mayor-fir-warning

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिम चंपारण। बेतिया नगर निगम के वार्डों की सफाई व्यवस्था में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कड़ा रुख अपनाया है। महापौर ने नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी को पत्र लिखकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने और वसूली की कार्रवाई करने की मांग की है।

betia-nagar-nigam-cleaning-scam-mayor-fir-warning

महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 2023 से 2025 तक नगर निगम बोर्ड और सशक्त समिति की दर्जनभर बैठकों में सफाई व्यवस्था में भ्रष्टाचार और फर्जी सफाईकर्मियों की नियुक्ति का मामला सामने आ चुका है। इसके बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई का अभाव है।

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल 2025 की बोर्ड बैठक में 10 फर्जी सफाई कर्मियों को बड़ी राशि भुगतान किए जाने की बात स्वीकार की गई थी। बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ था कि उक्त राशि की कड़ाई से वसूली हो और 35 संदिग्ध सफाई कर्मियों को हटाया जाए। लेकिन अब तक इसका अनुपालन नहीं हो पाया है।

महापौर ने कहा कि इस लापरवाही से नगर निगम प्रशासन की छवि आम जनता के बीच धूमिल हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब भुगतान केवल वार्ड जमादार/निरीक्षक/स्वच्छता पदाधिकारी की जिम्मेदारी और सत्यापन के बाद ही होना चाहिए।

साथ ही उन्होंने साफ कहा कि फर्जी सफाई कर्मियों से राशि वसूली कराई जाए और इस फर्जीवाड़े में शामिल हर एक व्यक्ति की पहचान कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: बिहार: राजापाकर सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर, 138 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
Next: बिग ब्रेकिंग: बिहार की युवती को नेपाल बीरगंज बॉर्डर पर गोली मारकर किया गया जख्मी

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d