बरांटी । वैशाली। संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
बरांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दस लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। घटना 1 मार्च की रात की है।
पुलिस के अनुसार, बरांटी थाना में पदस्थ पुलिस अवर निरीक्षक मुरलीधर राय वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिदुपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल तेजी से आ रही थी। पुलिस वाहन चेकिंग देखकर मोटरसाइकिल चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान पिंटू कुमार (उम्र 29 वर्ष, पिता: विलास राय, घर: बिलंदपुर) के रूप में हुई। बाइक की डिकी की जांच करने पर दो पॉलिथीन बरामद हुईं, जिनमें कुल दस लीटर अवैध देसी चुलाई शराब थी।
पुलिस ने पिंटू कुमार, बाइक और शराब को बरामद कर थाना में लाया। जप्ती सूची बनाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और आरोपी को हाजीपुर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।